{"_id":"65ca7ee8378714bfbc0db14a","slug":"panchayat-data-should-be-fed-on-pdi-portal-on-time-badaun-news-c-123-1-sbly1018-113343-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: समय पर पीडीआई पोर्टल पर फीड हो पंचायतों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: समय पर पीडीआई पोर्टल पर फीड हो पंचायतों का डाटा
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स (पीडीआई) की बैठक हुई। डीएम मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पंचायतों का डाटा पीडीआई पोर्टल पर समय से फीड करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायतों के होने वाले कार्यों का आकलन कर पोर्टल पर डाटा फीड कराया जाएं। खंड विकास अधिकारी को डाटा फीड करवाने के लिए विकास खंड पर नोडल नामित किया गया।
उन्होंने कहा कि पीडीआई का मुख्य उद्देश्य पंचायतों का कार्य प्रदर्शन तथा संबंधित विभागों के प्रयासों का आकलन, क्रिटिकल गैप का चिह्नीकरण कर कार्ययोजना तैयार करना है, जिससे कि सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने की और ग्राम पंचायत बढ़ सकें।
विज्ञापन
इस मौके पर सीडीओ केशव कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलराम कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।संवाद