फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   panchayat chunav

250 प्रधान पदों को दो दिवसीय नामांकन आज से

Sun, 15 Nov 2015 08:09 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 15 Nov 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
सर्वाधक प्रधान और सदस्य पद सहसवान में
विज्ञापन

इस्लामनगर ब्लाक में 66 ग्राम प्रधान और 792 ग्राम पंचायत सदस्य पद हैं। दहगवां में 80 ग्राम प्रधान पद और 992 सदस्य पदों और सहसवान में 104 प्रदान पदों और 1240 सदस्य पदों पर चुनाव की तैयारी हो चुकी है। इस प्रकार पहले चरण में 250 प्रधान और 3024 सदस्य पदों के लिए चुनाव तय कि या गया है।


आरओ/एआरओ की ब्लाक मुख्यालय पर हुई उपस्थिति चेक
सीडीओ ने स्थलीय समीक्षा को दौरा किया, फोन से ली लोकेशन
बदायूं। प्रधानी चुनाव में प्रथम चरण के मतदान की प्रक्रिया नामांकन के साथ 16 नंवबर, सोमवार से शुरू हो रही हैं। व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सीडीओ/ प्रभारी कार्मिक प्रताप सिंह भदौरिया ने दहगवां और सहसवान ब्लाक पहुंचकर आरओ और एआरओ की उपस्थिति चेक की वहीं इस्लामनगर में आरओ और एआरओ की फोन से लोकेशन ली गई।
विज्ञापन

सबसे पहले सीडीओ दहगवां ब्लाक पहुंचे। जहां आरओ एके यादव से उनकी बात हुई। सीडीओ ने उनसे नामांकन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। व्यवस्थाओं के बारे में दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार सहसवान पहुंचकर आरओ नथनी प्रसाद यादव को भी दिशा निर्देश दिए। वहीं से इस्लामनगर के आरओ आरएन वर्मा से बात की और उनके साथ एआरओ की लोकेशन लेकर उन्हें दिशा निर्देया दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो क्या गनर को छोड़ गए सीडीओ!
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया दहगवां निरीक्षण को पहुंचे और निरीक्षण के बाद अपनी कार में बैठकर चले गए। उनका गनर वहीं रह गया। गनर को वहां रह जाने पर चर्चा हुई कि सीडीओ इसलिए गनर को छोड़ गए कि वह निरीक्षण के दौरान कहीं चला गया था। बाद में सीडीओ ने बताया कि गनर उनसे पूछकर ही वहां रुका था। उसे कुछ काम था। उनसे अनुमति लेकर रुका बाद में वह सहसवान से साथ हो लिया।




नामांकन स्थलों पर रहेगा 100 मीटर सुरक्षा घेरा: एडीएम
बदायूं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन की पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था में लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी प्रत्याशी को जुलूस की शक्ल में नामांकन कराने को आने की अनुमति नहीं है। नामांकन स्थलों को 100 मीटर सुरक्षा घेरे में लिया गया है। नामांकन कराने और उनके प्रस्तावकों के अलावा नामांकन स्थल के सुरक्षित दायरें में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed