{"_id":"608da8588ebc3efbef741eff","slug":"panchayat-chunaaav-matgarna-badaun-news-bly4454926144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज 14 स्थानों पर होगी पंचायत चुनाव के लिए मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज 14 स्थानों पर होगी पंचायत चुनाव के लिए मतगणना
विज्ञापन
बदायूं। पंचायत चुनाव के लिए मतगणना रविवार सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। जिले में 14 स्थानों पर मतगणना होगी। चुनाव के नतीजे सोमवार सुबह तक आ सकेंगे। मतगणना के लिए छोटी न्याय पंचायतों में दो और बड़ी में तीन टेबल होंगी। मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के साथ कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शनिवार को मतगणना केंद्रों पर दिन भी तैयारियां चलती रहीं।
जिले के 15 ब्लॉक में प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। समरेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रम्पुरा कलां में प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के कारण यहां चुनाव प्रक्रिया फिर से शुरू की गई थी। इसके बाद 29 अप्रैल को मतदान कराया गया। अब दो मई को मतगणना होनी है। करीब 50 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और दो ग्राम प्रधानों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। रविवार को सालारपुर और जगत ब्लॉक की मतगणना मंडी समिति में होगी, जबकि अन्य ब्लॉक की ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर ही कराई जाएगी। चुनाव परिणाम ब्लॉक मुख्यालय पर ही घोषित किए जाएंगे। मतगणना के लिए 10 से लेकर 14 राउंड तक होंगे। ऐसे में सभी सीटों के चुनाव परिणाम सोमवार सुबह तक आने की उम्मीद है।
मतगणना के दौरान कोराना गाइड लाइन का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को दिशा निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर विजयी जुलूसों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। मतगणना के दौरान टेबल दूर-दूर रखी जाएंगी। शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
मास्क के साथ शारीरिक दूरी का करना होगा पालन
मतगणना केंद्रों पर मास्क लगाना और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर रखना अनिवार्य किया गया। निर्वाचन आयोग ने मतगणना कक्ष में वेंटीलेशन का उचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही मतगणना केंद्र के बाहर और भीतर सैनिटाइजर, साबुन, पानी की व्यवस्था भी रहेगी। मतगणना केंद्रों पर मेडिकल हेल्थ डेस्क सक्रिय रहेगी। यहां आवश्यक दवा और चिकित्सक के साथ एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा मतगणना स्थल में प्रवेश
मतगणना केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा जिसमें कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हों। खांसी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण मिले तो केंद्र से बाहर किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर न भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रत्याशियों व उनके एजेंटों को मतगणना से पूर्व रैपिड एंटीजन टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन कोर्स पूरा करने की रिपोर्ट देनी होगी। मतगणना स्थल में प्रवेश से पहले आक्सीमीटर व थर्मामीटर से टेस्ट जरूर कराना होगा।
मतगणना के लिए छोटी न्याय पंचायतों में दो और बड़ी में तीन टेबल रहेंगी। 10 से 14 राउंड में मतगणना पूरी कराई जाएगी। सोमवार सुबह तक सभी चुनाव परिणाम आ जाएंगे। मतगणना केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। केंद्रों के आसपास भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। - पीएस पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी