{"_id":"608ee6df8ebc3e8d30546ecb","slug":"panchayat-chunaaav-badaun-news-bly4455567157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना जारी: 216 प्रधान, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना जारी: 216 प्रधान, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित
विज्ञापन
बदायूं। पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जारी है। देर रात तक जिले में 15 ब्लॉक में प्रधान पदों के लिए 230, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के 125 और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के 134 चुनाव परिणाम घोषित हो गए। संबंधित आरओ ने विजेताओं को प्रमाण पत्र भेंट किए। हालांकि, जिला पंचायत सदस्य पद की एक भी सीट के लिए चुनाव परिणाम नहीं आ सके हैं। सोमवार शाम तक जिले में चुनाव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।
जिले के 15 ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 1037, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1238, जिला पंचायत सदस्यों के 51 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 12862 पद हैं। इन पदों के लिए सात और आठ अप्रैल को नामांकन दाखिल किए गए थे। नौ और दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसके बाद 11 अप्रैल को नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। नाम वापसी के बाद ग्राम प्रधान के एक, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 28 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 4767 पदों पर एक ही नामांकन दाखिल होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया। शेष पदों के लिए मतदान के बाद रविवार को मतगणना कराई गई। बड़ी ग्राम न्याय पंचायतों में तीन और छोटी में दो मतगणना टेबल रखी गईं। दस से 14 राउंड की मतगणना के लिए दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
रविवार देर रात तक मतगणना जारी रही। देर रात तक 15 ब्लॉक में प्रधान पद के 230, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 125 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 134 पदों पर मतगणना पूरी कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राम में भी मतगणना जारी रहेगी। सोमवार शाम तक सभी पदों के चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
बिना मोहर के निकले बैलेट पेपर, काफी वोट निरस्त हुए
बदायूं। मतगणना के दौरान काफी मतपत्र निरस्त भी किए जा रहे हैं। काफी संख्या में ऐसे मतपत्र निकल रहे हैं जिन पर गलत तरीके से मोहर लगाई गई है। इसके साथ ही ऐसे मतपत्र भी हैं जिनको मतपेटी में डालने से पहले मतदाता ने मोहर ही नहीं लगाई है। मतपत्र गलत घोषित किए जाने को लेकर गई बार मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक भी हुई। गलत मतपत्र भी कई स्थानों पर चुनाव परिणाम प्रभावित कर सकते हैं।
मतगणना ड्यूूटी पर आए पांच कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव
इस्लामनगर। मतगणना को आए पांच कर्मचारी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद इनको मतगणना केंद्र के प्रवेश नहीं करने दिया गया। इनके स्थान पर रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों को मतगणना ड्यूटी पर लगाया गया। इससे पहले मतगणना केंद्र और मतपेटियों को सैनिटाइज भी कराया गया। वहीं अलापुर में कुछ कर्मचारी पॉजिटिव मिले। जिन्हें वापस भेज दिया गया।
यह चुने गए प्रधान
ब्लॉक अंबियापुर- ग्राम पंचायत वनबेहटा से ऊषा देवी, गढ़ौली से जावित्री देवी, अगौल से नन्हे लाल, ओया से रुपवती, करनपुर से सूरजपाल, भीकमपुर हरद्दोपट्टी बच्चन शाह, खौंसारा से लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, कटिन्ना से ओमकुमारी, उलैया से सविता, अंबियापुर से नत्थो देवी शाक्य, अकौली से ओमकुमारी, खुलैट से नगीना, सतेती इच्छा से कमला देवी प्रधान चुनी गई हैं।
म्याऊ ब्लॉक- ग्राम पंचायत मंशा नगला से रेशमा देवी, हर्रामपुर से मुकेश, विशनपुरी से लेखराज राजपूत, सांडी से अवनीश कुमार, गुढाना से दुर्वेश कुमारी, नवीगंज से अरुण कुमार, संजरपुर से महावीर यादव, विशारत नगर से विजय बहादुर सिंह, रमनगला से किशोरी लाल, गौतरा पट्टी भौनी से मुन्नी शाक्य, पिपला पुख्ता से रामनिवास कश्यप, मुड़सेना से भूरे प्रधान, गौरामई से दिलशाद, उरौलिया से सदर जहां प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
ब्लॉक आसफपुर- ग्राम पंचायत करेंगी से रितेश कुमार सिंह चौहान, दौलतपुर से मुकेश कुमार, मुसिया नगला से मनोरमा और इस्लामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अचलपुर से मुकेश राणा प्रधान चुने गए हैं।
ब्लॉक कादरचौक- ग्राम पंचायत धनूपुरा से भंवरपाल, बोंदरी से सरिता देवी, गढ़िया गंगवरा से विमलेश, लोहाठेर से फहीमा बेगम प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
मतगणना केंद्रों के बाहर खूब बिकी मालाएं
मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ जमा न हो इसके लिए सख्ती से कर्फ्यू के पालन के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी मतगणना केंद्रों के बाद फूल मालाओं की दुकानें सज गई। हालांकि, प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना केंद्रों से काफी दूरी पर रहे। विजयी प्रमाण पत्र लेने के बाद जब निर्वाचित प्रतिनिधि मतगणना केंद्रों के बाहर आए तो समर्थकों ने उनको मालाओं से लाद दिया। मतगणना केंद्रों के बाहर मालाओं की खूब बिक्री हुई।
आईजी ने किया मतगणना केंद्रों निरीक्षण
रविवार रात को आईजी रमित शर्मा बदायूं पहुंचे। उन्होंने बिनावर और वजीरगंज थाने का निरीक्षण किया। उसके बाद में आईजी बदायूं मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने मतगणना स्थल का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।