फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayat Bhawan is locked, assistants are taking honorarium from home

Budaun News: पंचायत भवन पर ताला, घर बैठे मानदेय ले रहे सहायक

Wed, 13 Nov 2024 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Bhawan is locked, assistants are taking honorarium from home
इमलिया गांव में पंचायत घर पर पड़ा ताला। संवाद
बदायूं। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत भवनों की स्थिति ठीक नहीं है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अधिकतर पंचायत भवन बंद रहते हैं। सहायक पंचायत इसमें बैठते नहीं, जिसके चलते ग्रामीणों की प्राथमिक स्तर की अधिकांश समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


विकासखंड सालारपुर क्षेत्र के ग्राम इमलिया पंचायत भवन की स्थिति इतनी गंभीर है कि मंगलवार को भी पंचायत भवन पर ताला पड़ा हुआ था। हाल यह है कि गांव के पंचायत भवन में दूसरे दिन बुधवार को भी ताला लटका रहा। पंचायत सहायक की लापरवाही के चलते गांव इमलिया का पंचायत भवन अधिकांशत: बंद रहता हैं।
विज्ञापन

पंचायत सहायक पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं, यही वजह है कि गांव के लोगों को प्राथमिक स्तर की अधिकांश समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। गांव के पप्पू का कहना है कि पंचायत भवन पर कोई नहीं आता है तो हमारी समस्या का समाधान कैसे होगा। ऐसे में उन्हें लंबी दूरी तय करके ब्लाॅक जाना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालारपुर एडीओ पंचायत खालिद अली का कहना है कि पंचायत घर बंद होने की सूचना मिली है लगातार दो दिन से पंचायत भवन बंद है। पंचायत सहायक के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को पंचायत सहायक के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed