{"_id":"6a99d74d060c2bf5c1074c33","slug":"paddy-procurement-will-take-place-at-39-centers-in-the-district-16-centers-have-been-designated-for-pearl-millet-bajra-and-four-for-maize-badaun-news-c-123-1-bdn1037-172250-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में 39 केंद्रों पर होगी धान खरीद, बाजरा के 16, मक्का के चार केंद्र तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में 39 केंद्रों पर होगी धान खरीद, बाजरा के 16, मक्का के चार केंद्र तय
विज्ञापन
बदायूं। जिले में खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान, बाजरा और मक्का की खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने जिले में 59 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें धान के 39, बाजरा के 16 और मक्का के 4 केंद्र शामिल हैं।
खाद्य एवं विपणन विभाग के अनुसार, धान की खरीद के लिए सबसे अधिक केंद्र बनाए गए हैं ताकि किसानों को दूर न जाना पड़े। सभी तहसीलों में केंद्र स्थापित किए जाएंगे। केंद्रों का संचालन खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू और भारतीय खाद्य निगम की ओर से किया जाएगा। खरीद एक अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।
बाजरा की खरीद के लिए 16 केंद्र प्रस्तावित हैं। मक्का के लिए 4 केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक कांटा सुनिश्चित किया जाएगा। भुगतान सीधे किसानों के आधार लिंक खाते में 48 घंटे के भीतर किया जाएगा। इसके के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही फसल बेची जा सकेगी। पंजीकरण के लिए खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जरूरी है। प्रभारी डिप्टी आरएमओ एडी शर्मा ने बताया कि बिचौलियों को रोकने के लिए सख्त निगरानी रहेगी। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नमी मापक यंत्र और छनाई के मानकों का पालन करें। किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। जिले में धान का रकबा अधिक होने से इस बार खरीद लक्ष्य बढ़ने की उम्मीद है।
फसल क्रय केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष का समर्थन मूल्य इस वर्ष का समर्थन मूल्य
धान 39 2360 2441
बाजरा 16 2775 2900
मक्का 04 2400 2410