{"_id":"5a747f4d4f1c1b4f588b63c8","slug":"overload-buses-leaving-delhi-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से दिल्ली जा रहीं ओवरलोड बसें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से दिल्ली जा रहीं ओवरलोड बसें सीज
बदायूं/ मुजरिया।
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से दिल्ली जा
रहीं ओवरलोड बसें सीज
कई प्रमुख मार्गों पर एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान
बदायूं/ मुजरिया।
एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय और एआरएम राजेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड पर अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा। उन्होंने पांच बसों को सीज करने के साथ ही कई डग्गामार वाहनों को सीज किया।
अधिकारियों ने पुलिस के साथ दिल्ली हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की। तीन बड़ी और दो मिनी बसों को सीज किया। इनमें चौधरी ट्रैवल्स नाम की बस में तो छत तक पर मुसाफिर थे। कुल 90 मुसाफिर बस में बैठे मिले तो पंद्रह सीटें अंदर अलग से डाली गई थीं। टीम ने कछला ननाखेड़ा और भदरौल मार्ग पर भी चेकिंग की। कई डग्गामार वाहन और कछला से तीन ओवरलोड डंपर भी सीज किए गए। एआरटीओ ने बताया कि कुल 55 हजार पेनाल्टी और 40 हजार रुपये टैक्स जमा कराया गया। ओवरलोड डंपरों पर डेढ़ लाख जुर्माना डाला जाएगा। अवैध वाहनों को पकड़कर मुजरिया थाने में बंद कराया गया। इसके साथ ही सभी मुसाफिरों को रोडवेज बसों से गंतव्य स्थान तक रवाना किया गया।