फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   over bridge handover to bareilly unit

बरेली इकाई फिर करेगी ओवरब्रिज का काम

Wed, 17 Dec 2014 11:53 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 17 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
शहर में बन रहे ओवरब्रिज के लिए रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर डालना चुनौती भरा काम है। इससे पहले ही निर्माणदायी संस्था सेतु निगम रामपुर इकाई से काम लेकर अब बरेली इकाई को दे दिया गया है। रामपुर में चल रहे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान दो गार्डर गिर जाने के बाद हुई जांच में रामपुर की सेतु निगम इकाई के डीपीएम समेत तीन इंजीनियरों को निलंबित किया गया है। यही वजह रही कि बदायूं का चार्ज बरेली इकाई पर फिर आ गया है और नए डीपीएम वीके सैनी को कार्यभार सौंप दिया गया है। ओवरब्रिज निर्माण की जल्दबाजी के बीच अब तक तीन डीपीएम बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक माह पहले बरेली सेतु निगम से निर्माण कार्य में देरी के चलते काम ले लिया गया था। यहां मेन रेल लाइन के ऊपर का काम अंतिम चरण में है। इसके चलते आवागमन भी बंद कर दिया गया है। सेतु निगम के इंजीनियर यहां पिलर्स खड़े होने के बाद गॉर्डर लगाने के लिए परेशान हैं। संकरी आबादी और बिल्डिंगों के बीच करीब 65 फिट के आधा दर्जन गार्डर कैसे पहुंचें, इसके लिए मशक्कत चल रही है। इस बीच रामपुर इकाई से काम छिनने से बरेली इकाई को काम मिल गया है। ऐसे में काम में विलंब होना लाजमी है।
विज्ञापन

यहां उसावां रोड पर 22.31 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण का अंतिम चरण शुरू हो गया है। ओवरब्रिज का निर्माण मई-2013 में शुरू हुआ था। शासन और यहां के सांसद धर्मेंद्र यादव की प्राथमिकता का काम होने के कारण इसकी जल्दी-जल्दी समीक्षा होती रही है। खुद कई बार सांसद इस काम को देख गए हैं। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार पहले इसके काम समाप्ति की अवधि दिसंबर,14 थी लेकिन रेलवे के हिस्से में काम बिना रेलवे इंजीनियरों की मदद के पूरा नहीं हो रहा था। अब यह काम फरवरी, 15 तक पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली इकाई को फिर काम आने और डीपीएम बदले जाने के बाद परिस्थितियां एकबार फिर बदली हैं लेकिन कार्य में कोई शिथिलता नहीं आने दी जाएगी।
- एनवी डेकाटे, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed