फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Out of 67,847 students, 4,560 students skipped the exam on the first day

Budaun News: पहले दिन 67,847 में से 4,560 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Out of 67,847 students, 4,560 students skipped the exam on the first day
रोहित, छात्र
बदायूं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। सुबह 8:30 बजे हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुई तो अपराह्न दो बजे से इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने हिन्दी की परीक्षा दी। गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थी कक्ष में पहुंचे। दोनों पालियों में अगली परीक्षा अब एक मार्च को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि सीसीटीवी की निगरानी में जिले के 100 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। दिनभर सचल दल परीक्षा केंद्रों की दौड़ लगाते रहे। शाम तक कहीं से नकलची पकड़े जाने की खबर नहीं मिली। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 67,847 में 4,560 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल के 35,834 और इंटरमीडिएट के 32,013 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 100 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 100 केंद्र व्यवस्थापक और 100 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली के लिए राजकीय हाईस्कूल खुनक की प्रधानाचार्य नूतन रानी को कंट्रोल रूम पर तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि पहली पाली में किसी प्रकार की कोई शिकायत कंट्रोल रूम पर दर्ज नहीं की गई है।





हाईस्कूल में 2,772 और इंटर में 1,788 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक परीक्षा हुई। हाईस्कूल के 35,834 परीक्षाथियों में से 2,772 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटर की अपराह्न दो बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा हुई। इंटर के 32,013 परीक्षार्थियों में से 1,788 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।





परीक्षार्थी बोले- संस्कृत के पैराग्राफ में आई दिक्कत, बाकी सब आया अच्छा
संस्कृत के श्लोक का अर्थ हिंदी में लिखने को आया। इसमें कुछ दिक्कत लगी, बाकी पेपर बहुत ही अच्छा था। समय से पहले ही पेपर में दिए गए प्रश्नों को हल कर दिया। अच्छे नंबर आएंगे। -अनुष्का, हाईस्कूल

पढ़ाई में मेहनत की थी। पेपर भी काफी सरल आया। किताबों व गैसपेपर से जो तैयारी की वह सब प्रश्नपत्र में था। अलग से कुछ नहीं आया। अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।- रोहित, हाईस्कूल
परीक्षा में दस अंक के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनको देखकर शुरू में चकरा गए। अंदाज से प्रश्नों के उत्तर लिखे। बाकी पेपर सरल आया। परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। -अभिनव कुमार, छात्र, इंटर
क्लास में जो पढ़ा और जिस प्रकार से तैयारी की उस हिसाब से पेपर काफी सरल आया था। सब कुछ पढ़ा हुआ आने से प्रश्नों को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। 95 प्रतिशत अंक आने की संभावना है। - नरेंद्र कुमार, छात्र, इंटर


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रहीं हैं। पहले दिन शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षाएं संपन्न हुईं। छह सचल दल केंद्रों पर पहुंचे। कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। - प्रवेश कुमार, डीआईओएस




डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सोमवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के दिशा-निर्देश अधीनस्थों को दिए।
सोमवार सुबह डीएम-एसएसपी ने शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में पहली पाली में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विभिन्न स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती की गई है। बताया कि परीक्षा केंद्र के दौरान सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया गया है।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन करने के सभी को निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को सचेत किया। कहा, अगर कहीं से कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी संवाद






ब्लड प्रेशर बढ़ने से छात्र की हालत बिगड़ी

मुजरिया। गांव अलीगंज के कृषि इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 257 और इंटरमीडिएट के 252 बच्चों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। पहली पाली में चार छात्र गैरहाजिर रहे। वहीं पहली पाली में ही हाईस्कूल के छात्र रोहित की अचानक परीक्षा केंद्र पर तबीयत बिगड़ गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य विजयपाल सोलंकी और केंद्र व्यवस्थापक नवल किशोर उपाध्याय ने सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर को बुलाकर परीक्षण कराया तो पता चला कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से अचानक ऐसा हुआ। उपचार के बाद परीक्षा कक्ष में बैठाया गया। परीक्षार्थी प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान का छात्र है। संवाद

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

रोहित, छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed