फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Our democracy the strength of the present and the basis of the future

Budaun News: हमारा लोकतंत्र वर्तमान की ताकद और भविष्य का आधार

Mon, 19 Jun 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 19 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Our democracy the strength of the present and the basis of the future
बदायूं। जिलेभर में मन की बात कार्यक्रम का 102वां संस्करण भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ता सुना। शहर में अलग-अलग बूथ पर बड़ी संख्या में लोगों के साथ जनसहभागिता रही।
विज्ञापन

सांसद डाॅ. संघमित्रा मौर्य ने कछला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारा लोकतंत्र बहुमूल्य धरोहर है, वर्तमान की ताकत है, स्वर्णिम भविष्य का आधार है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले नौ वर्षों में ऐसे बड़े फैसले लिए, जिसने गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, किसानों, महिलाओं को सशक्त किया। जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकांत शर्मा, उझानी ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, कछला चेयरमैन जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइंस में मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में मोदी सरकार ने समाज के हर तबके की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की है। मोदी के मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय व एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रहा हैं। इस दौरान आशीष कश्यप, संजीव पाराशरी, हिमांशु कठेरिया, संजीव गुप्ता, चेतन साहू, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगांव में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
कुंवरगांव। नगर पंचायत के रामलीला मोहल्ले में मन की बात कार्यक्रम सुना गया। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, रवि बाबू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अनिल सिंह, यशवीर सिंह, चेयरमैन पति अरविंद रावत, शिवकुमार मौर्य, प्रिंस वार्ष्णेय, लखन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed