फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Our city will also be smart... Wi-Fi and charging station facilities will be available

Budaun News: अपना शहर भी होगा स्मार्ट... मिलेगी वाई-फाई, चार्जिंग स्टेशन की सुविधाएं

Mon, 25 Aug 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Our city will also be smart... Wi-Fi and charging station facilities will be available
नगर पालिका बदायूं। संवाद - फोटो : तस्करों से बरामद कछुए।
बदायूं। जिला मुख्यालय की नगर पालिका को शासन के निर्देश पर स्मार्ट बनाया जाएगा। इसमें सार्वजनिक जगहों पर वाईफाई, चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य काम होंगे। इसके लिए शासन ने मसौदा तैयार किया जा रहा है। हालांकि अभी शासन से कोई आदेश जारी नहीं आया है। पिछले दिनों अफसरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका बदायूं में कुल 29 वार्ड हैं और आबादी करीब ढाई लाख है। यहां रहने वाले लोग अभी कई सुविधाओं से वंचित हैं। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठक के दौरान जिला मुख्यालय की नगर पालिका को स्मार्ट बनाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत पालिका में गौरव पथ, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, शहरी सुविधा केंद्र, स्मार्ट क्लास रूम, आंगनबाड़ी, थीम आधारित पार्क, ईवी चार्जिंग स्टेशन, जलाशयों का पुनर्जीवन, सड़कों के सौंदर्यीकरण, एक जिला-एक उत्पाद आधारित ढांचे का निर्माण कराया जाना है। इसको लेकर पालिका सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

--
बाजारों में नहीं है टॉयलेट
शहर की अति व्यस्त सराफा बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय नहीं है। इस वजह से महिलाओं को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका ने दो बार सर्वे भी कराया, लेकिन जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले चरण में मुख्यालय की नगर पालिका का बनाई जाएगी स्मार्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार पहले चरण में जिला मुख्यालय की नगर पालिका को स्मार्ट बनाया जाएगा। अधिकारी कयास लगा रहे हैं कि सरकार का प्रोजेक्ट सफल होने के बाद जिले की दूसरी नगर पालिकाओं में काम कराया जाएगा।

--
नगर पालिका को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अभी कोई शासनादेश नहीं आया है। जैसे ही कुछ आएगा तो सर्वे कराया कर विकास कार्य कराए जाएंगे। - विवेकमणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed