फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

राज्यमंत्री ने उठाई झाड़ू, की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Sun, 15 Sep 2019 07:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। शहर की गंदगी दूर करने में भले ही नगर पालिका सफल न हो पाई हो लेकिन नगर विधायक महेश गुप्ता के नगर विकास राज्यमंत्री बनने के बाद जनता का उम्मीद जरूर जागी हैं कि शायद अब नगर का कायाकल्प हो जाए। हाथ में खुद झाडू थामकर जनता को उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश भी की है। शनिवार को राज्यमंत्री ने शहर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

शनिवार को राज्यमंत्री महेश गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल व पार्टी पदाधिकारियों के साथ खेड़ा नवादा साईं मंदिर पहुंचे और सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई की। जनता से भी आग्रह किया कि सब लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हों और अपने आसपास कूड़े को न फेंके, क्योंकि जब तक जनता जागरूक नहीं होगी, तब तक सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था बना सकती है लेकिन व्यवस्था में जब तक जनता बढ़-चढ़कर भाग नहीं लेगी और सहयोग नहीं करेगी तब तक कोई भी अभियान सफल नहीं होगा। कहा कि हमें अपने नगर और अपने जनपद को स्वच्छता में उत्तर प्रदेश में अग्रणी बनाना है। इस अवसर पर मुनीश अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव,राजेश्वर पटेल, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्या, राजेंद्र मथुरिया, जोगेंद्र कश्यप, सलीम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभासद और पालिका कर्मियों की ली बैठक
बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री मंत्री ने लोनिवि गेस्ट हाउस में नगर पालिका के सभी सभासद व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी सभासद अपने अपने वार्ड में भ्रमण करें और सफाई व्यवस्था देखें। नियमित वार्ड में साफ-सफाई करवाने की जिम्मेदारी सभासदों की भी है। उन्होंने कर्मचारियों को भी हिदायत दी की अपनी आदत में सुधार कर लें और जनता के काम को प्राथमिकता दें, नहीं तो कार्रवाई को तैयार रहें। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, ईओ संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेई द्वारा का किया शिलान्यास
बदायूं। राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने शनिवार को भाजपा कार्यालय के पास विधायक निधि से बन रहे अटल बिहारी वाजपेई द्वार का हवन पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गेट व पार्क में इंटरलॉकिंग का कार्य उनकी विधायक निधि से सम्पन्न होगा। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, राणा प्रताप सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, धीरज सक्सेना, आशीष शाक्य, रजनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed