फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ordinary vehicle sold as recovery vehicle, report filed

Budaun News: साधारण को रिकवरी वाहन बनाकर बेचा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Jan 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ordinary vehicle sold as recovery vehicle, report filed
बदायूं। शहर के एक व्यक्ति से वाहन खरीदने के दौरान धोखाधड़ी हो गई। उसको रिकवरी वाहन बनाकर एक साधारण वाहन बेच दिया गया। जब वह उसकी फिटनेस कराने पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। उसने वाहन बेचने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनबाड़ी निवासी साहिल ने बरेली से एक रिकवरी वाहन खरीदा था। उसकी आरसी पर रिकवरी वाहन लिखा था। उसकी फिटनेस आठ अगस्त 2023 तक वैध थी। फिटनेस की समय सीमा खत्म होने के बाद वह एआरटीओ कार्यालय में उसकी फीस जमा करने पहुंचा लेकिन उसकी ऑनलाइन फीस जमा नहीं हुई।
विज्ञापन

जब उसने इसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह रिकवरी वाहन नहीं था। वह केवल फुलबॉडी वाहन था। उसका बीमा भी रिकवरी वाहन का बनाया गया था। जब कोई हादसा होता तो और ज्यादा मुश्किल होती। उसे बीमा का कोई लाभ भी नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल का कहना है कि उसे धोखे से रिकवरी वाहन बेचा गया था। जब उसने वाहन मालिक बरेली के मोहम्मद साजिद से इसके बारे में बात की तो उसने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ मारपीट भी की। साहिल ने वाहन मालिक साजिद के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed