फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Order to attach property of three accused in Kakrala case

Budaun News: ककराला कांड के तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Order to attach property of three accused in Kakrala case
(02 बीडीएन-24)ककराला बवाल के आरोपी के घर पर कुर्की करती पुलिस।संवाद
- रविवार को एक आरोपी के घर की गई कुर्की की कार्रवाई, बाकी दो के घर आज होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर/ककराला। कस्बे मेें पुलिस पर किए गए पथराव के मामले में अब फरार आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस को न्यायालय से तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश मिले थे, जिसमें एक आरोपी के घर का सामान कुर्क किया गया। दो आरोपियों के घरों पर सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
बीते साल नौ दिसंबर को कस्बा ककराला में वाहन चेकिंग के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था। इस घटना में कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे तो पुलिस के कई वाहन पथराव में क्षतिग्रस्त हुए थे। इस कांड का मुख्य आरोपी रिजवान निवासी वार्ड नंबर 12 कस्बा ककराला। घटना के बाद से फरार चल रहा था। फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई के लिए 10 फरवरी को धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद 31 मार्च सीजेएम ने कुर्की वारंट जारी किया।
विज्ञापन

रविवार को एचएचओ हरपाल सिंह बालियान पुलिस फोर्स के साथ आरोपी रिजवान के घर पहुंचे और उसकी संपत्ति कुर्क की। कुर्क किए गए सामान को सभासद छोटे अंसारी की सुपुदर्गी में दिया गया। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि दो अन्य आरोपियों के घरों पर सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

(02 बीडीएन-24)ककराला बवाल के आरोपी के घर पर कुर्की करती पुलिस।संवाद

(02 बीडीएन-24)ककराला बवाल के आरोपी के घर पर कुर्की करती पुलिस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed