फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Operators of public service centers opened Vyntek representative front against

जनसेवा केंद्र के संचालकों ने खोला वयंटेक प्रतिनिधि के खिलाफ मोर्चा

Thu, 12 May 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वयंटेक तय राशि से अधिक राशि लेने का आरोप
 शासन और वयंटेक संस्था के बीच जनसेवा केद्रों के संचालन को जो राशि तय की  गई है, उससे अधिक राशि मांगने आदि अनियमितताओं को लेकर जनसेवा  केंद्रों के आवेदकों और संचालकों ने वयंटेक के जिला प्रतिनिधि के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इस मामले में डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। 

ज्ञापन में जनसेवा केंद्रों के आवेदकों और संचालकों ने कहा कि निर्धारित राशि से अधिक धन वसूली की जा रही है। तत्कालीन अधिकारियों ने इस संबंध में जांच कर अनियमितताओं को उजागर भी किया  था, लेकिन दोबारा से जिले में उसी प्रतिनिधि की को काम पर लगाया गया। आरोप है कि बेरोजगार युवकों से संचालक के नाम पर निर्धारित से अधिक शुल्क की  मांग तो की जा रही है। केंद्रों का विधिवत नहीं मनमाने तरीके से  स्थापना की जा रही है। जब आवेदक शुल्क डीडी के  माध्यम से देना चाहते हैं, तो उनसे दो डीडी उसी रकम की बनवाने को कहा जाता है। आवेदकों को परेशान किया जा रहा है। डीएम को  ज्ञापन देने वालों में एके सिंह, सर्वेस, दीपक, एसपी सिंह, नवल किशोर,  यादवेंद्र, देशपाल यादव आदि मौजूद  रहे। इधर, वयंटेक प्रतिनिधि ने आरोपों को दुर्भावना से प्रेरित और गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed