{"_id":"68e56b9ad4edb6591101890f","slug":"open-gyms-installed-in-three-parks-are-broken-equipment-is-missing-badaun-news-c-123-1-sbly1001-148549-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तीन पार्कों में लगाए गए ओपन जिम के टूटे, उपकरण गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तीन पार्कों में लगाए गए ओपन जिम के टूटे, उपकरण गायब
विज्ञापन
वाटर वर्क्स में स्थित पार्क में टूटी मशीन। संवाद
बदायूं। शहर के तीन पार्कों में चार लाख रुपये से अमृत योजना के अंतर्गत लगाए गए ओपन जिम अब बदहाल है। 15 दिसंबर 2021 को ओपन जिम का उद्घाटन किया गया था। एक साल बाद से उपकरण खराब होने लगे थे। इसके कई उपकरण टूट गए और कुछ चोरी हो गए। हालत यह है कि ठेकेदार ने उपकरण लगाने के बाद उसकी मरम्मत नहीं कराई। इससे लोगों को ओपन जिम का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शहर के जिला अस्पताल के पास स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में डेढ़ लाख रुपये से ओपन जिम लगाया गया था। उसमें व्यायाम साइकिल के पैडल गायब हो गए। एयर स्विंग वॉकर का एक पैडल भी गायब है। घूमने वाली मशीन टूट गई हैं। इसकी वजह से सुबह टहलने आने वाले लोगों को ओपन जिम का लाभ नहीं मिल रहा है। वाटर वर्क्स स्थित पार्क के ओपन जिम का भी यहीं हाल है। एयर स्विंग वॉकर का एक पैडल गायब है। वहां पर भी सही से व्यायाम नहीं हो पाता है।
-- -- --
गद्दी चौक वाला पार्क रहता है बंद
-शहर के गद्दी चौक के पास बना डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क अधिकतर बंद रहता है। कभी-कभार इस पार्क को खोला जाता है। जब इसमें कभी सफाई करनी हो या फिर कोई कार्यक्रम हो। इसके अलावा यह हमेशा बंद रहा है। इससे लोगों को इस पार्क और उनमें लगी ओपन जिम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां पर मिड स्टील होरिजेंटल पुशअप बार, एयर स्विंग वॉकर, घूमने वाली मशीन लगी हुई है। हालांकि यहां से व्यायाम साइकिल नदारद है।
विज्ञापन
-- -- --
पार्कों में लगे झूले भी टूटे
- शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में लगे झूले भी टूट गए। उसमें लगे लोहे गायब हो गए हैं। इसकी वजह से बच्चों को खेलने के लिए झूले नहीं बचे हैं। जो झूले हैं, वह भी टूटने लगे हैं। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। यहीं हाल गांधी ग्राउंड पार्क में लगे झूलों का है। यहां पर भी अधिकांश झूले टूटने लगे हैं, कुछ टूट गए हैं।
-- -- -- -
क्या बोले लोग
- पार्क में ओपन जिम खोला गया। इससे आम आदमी को फायदा था, लेकिन देखरेख और मरम्मत के अभाव में यह अब खराब हो गए हैं। पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - मोनू, कल्याण नगर
-- -- -
- पार्क में ओपन जिम होने से घूमने के साथ-साथ हल्का व्यायाम भी हो जाता था, लेकिन पालिका की लापरवाही की वजह से यह मशीन अब पूरी तरह से खराब हो गई है। - विशाल श्रीवास्तव, नेकपुर
-- -- -- -
वर्जन-- -
तीनों पार्क में मेरे कार्यकाल से पहले काम हुआ है। इन पार्क में हुए कामों की फाइल को दिखवाते हैं कि ठेकेदार पर कितने समय तक इनकी मरम्मत के लिए दिया था। अगर समय अवधि पूरी नहीं हुई होगी तो ठेकेदार से सही कराया जाएगा। अन्यथा इसको पालिका जरूरत के अनुसार सही कराएंगी। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका

वर्जन