फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   OPD services at public health fairs were affected due to rain.

Budaun News: बारिश के चलते जनआरोग्य मेलों की ओपीडी रही प्रभावित

Sun, 19 Jul 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
OPD services at public health fairs were affected due to rain.
म्याऊ पीएचसी पर दवा लेने के लिए मरीज पहुंचे, उनका स्वास्थ्य परीक्षण  कर दवा दी गई। संवाद
बदायूं। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। हालांकि सुबह से हो रही हल्की बारिश के कारण मेले में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओपीडी में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश के बावजूद 22 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई बनाए रखने और संतुलित आहार लेने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजगंज बेहटा में फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा के नेतृत्व में ओपीडी संचालित की गई। मेले में कुल 40 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि स्टाफ नर्स पूनम ने दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबतोरी : 52 मरीजों का उपचार, 26 की हुई जांच
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपराह्न दो बजे तक 52 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सक डॉ. जहीर अहमद की सलाह पर 26 मरीजों की विभिन्न जांचें कराई गईं। इनमें हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड और पीलिया की जांच शामिल रही। जांच के दौरान दो मरीजों का शुगर स्तर सामान्य से अधिक मिला, जबकि अन्य सभी रिपोर्ट सामान्य रहीं। मेले में मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान फार्मासिस्ट समद अली, लैब टेक्नीशियन असर जावेद, स्टाफ नर्स कल्पना सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed