फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Only four connections from one transformer, supply to the rest of the area from the other, demonstration in protest

Budaun News: एक ट्रांसफार्मर से महज चार कनेक्शन, दूसरे से बाकी इलाके को सप्लाई, विरोध में प्रदर्शन

Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Only four connections from one transformer, supply to the rest of the area from the other, demonstration in protest
उझानी में अ​धिशासी अ​भियंता कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
अधिशासी अभियंता ने पांच घंटे बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजा तो शांत हुए प्रदर्शनकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। कुआडांडा गांव में लगे दो ट्रांसफार्मरों से समानता के आधार पर कनेक्शन नहीं जोड़े जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार पूर्वाह्न भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव किया। गुस्साए ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे गए। अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को मौके पर भेजा, तब धरना स्थगित किया गया।
बिजली उपकेंद्र पर धरने पर बैठे भाकियू के मंडल उपाध्याक्ष शेर सिंह के मुताबिक- कुआडांडा गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक ट्रांसफार्मर से महज चार कनेक्शन जुड़े हैं, तो दूसरे से पूरे गांव के उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। ओवरलोडिंग की वजह से पिछले सप्ताह ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की तो उन्होंने नया ट्रांसफार्मर भेज दिया, लेकिन दोनों ट्रांसफार्मर पर बराबर लोड देने से कर्मचारियों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

भागमल चौधरी और गंगा सिंह ने विभागीय अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाया। उपकेंद्र पर हंगामा भी किया। बाद में अधिशासी अभियंता अश्वनी वर्मा ने प्रदर्शनकारियों में शामिल मंडल उपाध्यक्ष शेर सिंह से फोन पर बात की। बातचीत के बाद करीब चार बजे बिजली कर्मियों को मौके पर भेजा गया। इसके बाद ग्रामीण धरनास्थल से उठे। प्रदर्शनकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष देवराज सिंह, शिवनंदन, हीरालाल, प्यारे लाल, रामपाल, मोर सिंह, ओमकार और रामनिवास आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed