फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Only 4.62 percent paddy purchased in a month

Budaun News: एक माह में महज 4.62 प्रतिशत धान खरीद

Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Only 4.62 percent paddy purchased in a month
कुंवरगांव क्षेत्र में बने धान क्रय केंद्र  पर किसानों का इंतजार करता प्रभारी। संवाद
बदायूं। विभाग की लापरवाही का आलम कहें या कुछ और, जो एक माह बाद भी जिले में लक्ष्य के सापेक्ष महज 4.62 फीसदी ही धान की खरीद हो पाई है। हालत यह हैं कि जिले में 15 केंद्रों के माध्यम से एक भी दाने की खरीद अब तक नहीं की गई है। आढ़तियों के यहां पर लगातार धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चार क्रय एजेंसियों को नामित किया था। जिसकी ओर से जिले में 47 क्रय केंद्र बनाए गए जहां पर शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जानी थी। पहले दिन शहर मंडी और दातागंज में धान की खरीद की गई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे धान खरीद शुरू हुुई, लेकिन उस दौरान अधिकांश क्रय केंद्रों के ने धान में नमी होने की बात कही और धान लौटा दिया। इस बात को धीरे-धीरे एक माह हो गया, लेकिन आज भी 15 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की बोनही तक नहीं हुई। जबकि आढ़त पर किसानों के माध्यम से लगातार धान खरीदा जा रहा है। जबकि, शासन ने 58,000 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया है। जिसके सापेक्ष अभी तक क्रय एजेंसियों ने मात्र 2680 एमटी धान की खरीद की है जो लक्ष्य से महज 4.62 फीसदी है। जबकि 15 जनवरी तक धान की खरीद की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed