फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Online fraud of Rs 2.96 lakh from three bank friends

Budaun News: तीन बैंक मित्रों से 2.96 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

Sun, 10 Mar 2024 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Online fraud of Rs 2.96 lakh from three bank friends
बदायूं। ऑनलाइन सक्रिय साइबर ठग लगातार लोगों को नए-नए तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं। अब उन्हाेंने एक नहीं तीन बैंक मित्रों को निशाना बना लिया। उनके मोबाइल हैक कर लिए गए। किसी के खाते से 80 हजार तो किसी के खाते से 1.63 लाख रुपये निकाल लिए गए। तीनों बैंक मित्रों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उसहैत निवासी बैंक मित्र ओमवीर का कहना है कि वह दिन में तमाम लोगों के रुपये निकालते हैं और जमा करते हैं। इस दौरान उनसे कब ठगी हो गई। इसका पता ही नहीं चला। जब उनके मोबाइल में रुपये निकलने के मैसेज आए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। ओमवीर ने बताया कि उनके मोबाइल पर छह मार्च से रुपये निकलने के मैसेजआने शुरू हुए। इसके बाद वह उसहैत की पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। जब उन्होंने इसके बारे में शाखा प्रबंधक को बताया तो वह भी यकीन नहीं कर पाए लेकिन जब उनके सामने ही मैसेज आए तो उन्हें इसके बारे में पता चला। उनके खाते से 1.63 लाख रुपये निकाल लिए गए। इधर कछला निवासी संजीव कुमार के खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल हैक कर लिया गया था।
विज्ञापन

इसी तरह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट निवासी बैंक मित्र विवेक कुमार के खाते से 48,723 रुपये निकल गए। तीनों लोग अलग-अलग बैंकों के मित्र हैं। उनके खाते से एक ही तरह से रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मैसेज पर क्लिक करते ही डाउनलोड हो जाता है मैलवेयर सॉफ्टवेयर
- जिले की पुलिस लगातार लोगों को सावधान रहने की सलाह देती आ रही है। किसी भी अंजान मेसेज पर क्लिक नहीं करना है। इसके बावजूद लोग मैसेज पर क्लिक करते हैं और ठगी के शिकार हो जाते हैं। इस समय साइबर ठग एक मैसेज कर रहे हैं। उस पर क्लिक करते ही मोबाइल में मैलवेयर साॅफ्टवेयर डाउनलोड हो जाता है। उसके बाद साइबर अपराधी मोबाइल का पूरा डाटा सर्च कर लेते हैं। फिर जो भी ओटीपी आती है, साइबर अपराधी उसके जरिये खाते में सेंध लगा देते हैं। संवाद

--------
ये रखी रखें सावधानियां
- अंजान नंबर से आए मैसेज पर क्लिक न करें
- किसी को अपना ओटीपी और पासवर्ड न बताएं
- वेबसाइट के बारे में छानबीन करने के बाद ही प्रयोग करें
- फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर शेयर करने से बचें
- अंजान कॉल से भी सावधान रहें
----------
- इस समय सबसे ज्यादा साइबर ठगी की घटनाएं हो रहीं हैं। इनसे बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। जिन चीजों से लोग जागरूक हो रहे हैं। साइबर अपराधी उससे हटकर तरीका अपना रहे हैं। इस समय कोई भी अंजान मैसेज पर क्लिक नहीं करें और न ही किसी के झांसें में आएं। तभी ठगी की घटनाओं से बच सकते हैं।- विनोद कुमार वर्धन, इंस्पेक्टर साइबर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed