फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One person died of dengue in Kazi Sahora, six more people fell ill.

Budaun News: काजी सहोरा में डेंगू से एक की मौत, छह से अधिक लोग बीमार

Sun, 02 Nov 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
One person died of dengue in Kazi Sahora, six more people fell ill.
बुखार से पीड़ित - वीर सिंह पाल - फोटो : udhampur news
गुलड़िया। ब्लॉक जगत क्षेत्र के गांव काजी सहोरा में डेंगू ने कहर बरपा दिया है। गांव में बीते शुक्रवार को मनोहर लाल (55) की डेंगू से मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में शोक की लहर है तो दूसरी ओर बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के प्रेमपाल, यशपाल, रघुवीर, रामपाल, शोभा, लक्ष्मी सहित छह से अधिक लोग तेज बुखार, टाइफाइड, मलेरिया और बदन दर्द जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बीते एक सप्ताह से गांव में लगातार लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कई घरों में एक से अधिक लोग बीमार पड़े हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो कोई चिकित्सक पहुंचा और न ही किसी प्रकार की फॉगिंग या दवा छिड़काव की कार्रवाई की गई। बीमारों को अपने खर्च पर निजी डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र यशपाल ने बताया कि पिता मनोहर लाल को तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत थी। स्थानीय डॉक्टर से दवा लेने के बाद भी हालत बिगड़ती चली गई। परिजन जब तक उन्हें जिला अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में लगातार बीमारी फैलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रामपाल, रघुवीर और प्रेमपाल का कहना है कि गांव में चारों ओर गंदगी और पानी का जमाव बना हुआ है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बरसात के बाद से ही गांव में सफाई और छिड़काव का कोई काम नहीं हुआ। नाले-नालियां जाम पड़ी हैं और कूड़े के ढेरों से दुर्गंध फैल रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए, बीमारों की जांच कर दवाएं दी जाएं और पूरे क्षेत्र में फॉगिंग व दवा छिड़काव अभियान चलाया जाए ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। इस घटना ने गांव में भय और आक्रोश दोनों फैला दिए हैं। लोग दहशत में हैं कि कहीं बीमारी अन्य परिवारों तक न फैल जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो वे जगत ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

रेहड़िया गांव में फैला डेंगू, कई लोग चपेट में
रेहड़िया गांव में भी डेंगू का प्रकोप फैलता जा रहा है। गांव के वेदराम प्रजापति, प्रेमशंकर प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति और वीर सिंह पाल सहित कई लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से कई घरों में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक गांव नहीं पहुंची है। गांव में गंदगी और पानी के जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से गांव में फॉगिंग और स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है ताकि बीमारी को और फैलने से रोका जा सके।


ऐसा कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है, इसको दिखवाते हैं। गांव में फॉगिंग कराई जाएगी। - डॉ. रामेश्वार मिश्रा, सीएमओ

बुखार से पीड़ित - वीर सिंह पाल

बुखार से पीड़ित - वीर सिंह पाल- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed