फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One hundred per cent of the vote needed to strengthen democracy

मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है शत-प्रतिशत मतदान

Mon, 25 Jan 2016 08:12 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 25 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
One hundred per cent of the vote needed to strengthen democracy
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले भर में शपथ ग्रहण, स्कूली बच्चों की रैली सहित सोमवार को जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी शंभूनाथ ने कहा कि प्रत्येक मतदाता में जागरूकता पैदा होने पर ही शत-प्रतिशत मतदान होगा, तभी मजबूत लोकतंत्र का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

पूर्व में कलक्ट्रेट परिसर में डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता की शपथ दिलाई। भारत निर्वाचन आयुक्त के आडियो संदेश को भी सुनाया गया। एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता संबंधी मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसएसपी सौमित्र यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव तथा उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर डीएम ने कहा कि एक जनवरी 16 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिकों को अब रंगीन फोटोयुक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए अवश्य मतदान करना चाहिए। एसएसपी ने कहा कि किसी भी निर्वाचन में औसतन पचास से साठ प्रतिशत ही मतदान होता है, इससे यह स्पष्ट होता है कि चालीस प्रतिशत मतदाता लोकतंत्र बनाने में कोई सहयोग नहीं करते। अब इन्हें भी जागरूक होने की आवश्यकता है। संचालन डा. शैलेंद्र कबीर ने किया।
विज्ञापन


छह बीएलओ का किया सम्मानित
बदायूं। एक जनवरी 16 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों को मतदाता बनाने में अपनी जिम्मेदारियों और दायित्वों को बेहतर ढ़ंग से अंजाम देने वाले छह बीएलओ को जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएलओ किरन बाला, सरोज माथुर, खुशनीब, मुमताज, कंचल बाला, उमाशंकर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मतदाताओं को दिए पहचान पत्र
बदायूं। नए बने मतदाताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए। जिलाधिकारी शंभू नाथ ने प्रथम बार बने मतदाताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में स्वार्थी प्रियदर्शी, सचिन कुमार, सोनी, सुमित कुमार, फुरकान तथा असलम को कलर फोटो युक्त पहचान पत्र जिलाधिकारी ने दिए।

भाषण में सत्यदेव, स्लोगन में शिवालिका प्रथम
स्कूलों में भी मनाया गया मतदाता दिवस  
बदायूं। कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह की देखरेख में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने छात्राओं को शपथ दिलाई। राजकीय महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता में सत्यदेव आर्य प्रथम, कोहनू द्वितीय और विपिन तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में शिवालिका प्रथम, शिवांगी दूसरे और विश्वदेव तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. एसपी खरे ने विचार व्यक्त किए। संचालन डा. राकेश कुमार जासयवाल ने किया। आभार डा. राधेश्याम ने व्यक्त किया। बाद में एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स ने जन जागरूकता रैली निकाली। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में रासेयो इकाई ने रैली निकाली। रैली डा. उमा सिंह गौर और कार्यक्रम अधिकारी डा. शुभ्रा माहेश्वरी के नेतृत्व में निकाली गई। महेश मित्र बतौर अतिथि मौजूद रहे। श्रीकृष्ण इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. योगेश्वर सिंह, चीफ प्रॉक्टर राजेश गुप्ता की अगुवाई में मतदाता दिवस मनाया गया। राजकीय पॉलीटेकिभनक में कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान एसके आजाद, अभिनव जैन, मनोज अग्रवाल ने शपथ दिलाई। बाद में रैली भी निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर चकोलर में जागरुकता अभियान चलाया गया। इंदुरानी सक्सेना ने मतदाता दिवस पर प्रकाश डाला।

 
‘अधिकारों के प्रति सजग रहे मतदाता’
उझानी (बदायूं)। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रतिभागियों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। कॉलेज परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता से पहले गोष्ठी में डायरेक्टर डॉ. एमएसए अग्रवाल ने कहा कि मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए। गोष्ठी के बाद इकाई की प्रतिभागियों ने रैली भी निकाली। छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया। इसमें छात्रा फरहीन बी प्रथम, साक्षी पाठक द्वितीय और गुलब्शा तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कोआर्डीनेटर डॉ. आदर्श कांता ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर आकांक्षा वर्मा, शिल्पी पांडेय, सोमेश शर्मा, त्रिवेंद्र सिंह, सौरभ शुक्ला, शुचि गुप्ता, नीरज रस्तोगी, आशीष गुप्ता, प्रीति भदौरिया, शिवांगी तोमर, छवि सोलंकी, रश्मि मिश्रा, निष्ठा सिन्हा और सत्येंद्र सिंह व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed