फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One HIV patient and three Hepatitis C patients were found in the camp.

Budaun News: शिविर में एचआईवी का एक, हेपेटाइटिस सी के मिले तीन मरीज

Fri, 26 Sep 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:16 AM IST
सार

बदायूं के बुर्रा फरीदपुर गांव में जिला अस्पताल द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 199 लोगों की जांच में एचआईवी का एक और हेपेटाइटिस सी के तीन मरीज पॉजिटिव मिले। शिविर में लोगों को बीमारी की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
One HIV patient and three Hepatitis C patients were found in the camp.
जिला अस्पताल की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य ​शिविर मेंं जांच की गई, सा​थ ही जानकारी दी गई। स्रोत अस

विस्तार

बदायूं। राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी लखनऊ के निर्देशानुसार संपूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर उझानी के गांव बुर्रा फरीदपुर में लगाया गया। उद्घाटन उझानी सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार व प्रधान रंधावा यादव ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. प्रनवी, डॉ. स्वाती और पुष्पेंद्र (ईसीजी टेक्नीशियन) ने लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया। रजिस्ट्रेशन व काउंसलिंग का कार्य राजेश कुमार सागर और रेशमवती ने किया। लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार पाली ने एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की। कुल 199 लोगों का रजिस्ट्रेशन व जांच की गई, जिसमें एचआईवी का एक और हेपेटाइटिस सी के तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए। संपूर्ण सुरक्षा केंद्र मैनेजर रोहित सक्सेना ने इन बीमारियों के लक्षण और निदान के बारे में जानकारी दी। संचालन आकाश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर अमन कुमार, हनी सक्सेना, अंकुर मिश्रा, हरविलास, आकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed