{"_id":"69c82cfb9a5291882c0228ea","slug":"one-gunman-each-withdrawn-from-three-individuals-including-the-dataganj-mla-badaun-news-c-4-bly1052-853320-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दातागंज विधायक समेत तीन से वापस लिए गए एक-एक गनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दातागंज विधायक समेत तीन से वापस लिए गए एक-एक गनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज, शहर और बिल्सी के विधायकों से एक-एक गनर वापस ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि शासन से प्रदेशभर में सभी विधायक का तीसरा गनर का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। इसी शासनादेश के चलते जिले में यह कार्रवाई हुई है।
शासन के निर्देश हैं कि एक विधायक को दो हथियारबंद पुलिसकर्मी गनर के रूप में दिए जाएंगे। जिले के चार विधायकों के पास दो-दो गनर ही थे। तीसरा गनर दिए जाने पर अक्सर वह विधायक के साथ न रहकर उनके परिवारीजनों के साथ नजर आता था। जिले में भी तीन विधायक ऐसे थे, जिनके पास तीन-तीन गनर थे।
शासन स्तर पर हुई समीक्षा में इस बात की जानकारी सामने आने पर दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य से एक-एक अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारिक तौर पर भी यह जानकारी दी गई है कि शासन स्तर से आदेश है कि एक विधायक को दो गनर ही सुरक्षा के लिए दिए जाएंगे। इसी के चलते जिनके पास तीसरा गनर था, उसे वापस लिया गया है।
सूत्र बताते है कि इन विधायकों ने शासन स्तर पर आवेदन भी किया था कि उनके पास तीसरा सुरक्षा कर्मी रहने दिया जाए। वहीं जिनके पास तीसरा गनर नहीं था, उनके स्तर से तीसरे गनर की मांग की गई थी। लेकिन शासन स्तर से विधायकों के इन आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। अब विधायकाें के पास सिर्फ दो-दो गनर ही रहेंगे। उनके तीसरे गनर को पुलिस अधिकारियों ने वापस पुलिस लाइन बुला लिया है।