फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One day salary of absent sub-registrar will be deducted

Budaun News: गैरहाजिर उप निबंधक का एक दिन का वेतन कटेगा

Fri, 15 Mar 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
One day salary of absent sub-registrar will be deducted
बिल्सी। डीएम मनोज कुमार ने उप निबंधक अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटते के आदेश दिए। डीएम बृहस्पतिवार को तहसील का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने रिकॉर्ड रूम, चकबंदी, संग्रह, रजिस्ट्री एवं पूर्ति कार्यालय की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने 10 बड़े बकायेदारों की सूची नियमित रूप से अपडेट करने के आदेश दिए। उन्होंने तहसील भवन के छत की स्थिति ठीक न देख एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को मरम्मत, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता को राशन कार्डों की फीडिंग नियमित रूप से कराने, तथा राजस्व न्यायालयों में मुकदमों का निस्तारण नियमानुसार कराने के आदेश भी दिए। साथ ही मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम का आयोजन कराए जाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार राहुल गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कम मतदान वाले बूथ पर गए डीएम
डीएम संविलियन विद्यालय खैरी स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। यह मतदेय स्थल वलनरेबल बूथ के रूप में चिन्हित हैं। यहां पोलिंग प्रतिशत 55 से 60 प्रतिशत रहता है। डीएम ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed