फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One and a half year old innocent dies of fever in Ujhani nursing home, uproar

Budaun News: उझानी में नर्सिंग होम में बुखार से डेढ़ साल के मासूम की मौत, हंगामा

Wed, 30 Aug 2023 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old innocent dies of fever in Ujhani nursing home, uproar
उझानी कोतवाली में पुलिस को अवगत कराते मृत बच्चे के परिजन। संवाद
डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, पुलिस से भी की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। बुखार से पीड़ित डेढ़ साल के मासूम क्यांश की मंगलवार शाम एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत बच्चे के परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया तो डॉक्टर और उसके परिजनों के बीच नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामे के बाद लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।

मृत बच्चा क्यांश भदवारगंज मोहल्ला निवासी विशाल साहू का पुत्र था। उसे चार दिन पहले बुखार आया तो परिजनों ने बदायूं रोड स्थित नर्सिंग होम में दिखाया। मंगलवार शाम को फिर बुखार तेज हुआ तो उसे लेकर नर्सिंग होम पहुंचे पिता ने बार-बार बुखार आने के बारे में डॉक्टर को बताया। आरोप है कि डॉक्टर ने इसके बाद बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। यह देख परिवार के लोग बिलखने लगे। भनक लगते ही मोहल्ले से लोग अस्पताल के पास इकट्ठे हो गए। मौत के बाद आरोप-प्रत्यारोप के बीच नर्सिंग होम में हंगामा शुरू हो गया। डॉक्टर और मृत बच्चे के परिजनों के बीच नोकझोंक हो गई। मृत क्यांश के पिता ने बताया कि इंजेक्शन पर संशय है। बाद बच्चे के परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को भी अवगत करा दिया। उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। बाद में पुलिस नर्सिंग होम भी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृत बच्चे के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली में पुलिस को अवगत कराते मृत बच्चे के परिजन। संवाद

उझानी कोतवाली में पुलिस को अवगत कराते मृत बच्चे के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed