फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officials spotted checking Diwali offers on their phones during Samadhan Diwas

बदायूं: समाधान दिवस की हकीकत, फोन पर 'दिवाली ऑफर' देखते नजर आए अफसर, कोई रील में था व्यस्त

Sat, 17 Oct 2026 06:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 17 Oct 2026 06:29 PM IST
सार

बदायूं में शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम, एसएसपी, सीएमओ और एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कई अन्य अफसर और कर्मचारी फोन चलाने में व्यस्त दिखे। 

विज्ञापन
Officials spotted checking Diwali offers on their phones during Samadhan Diwas
फोन पर व्यस्त दिखे अधिकारी और कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं की सदर तहसील के सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी सहित अन्य उच्चाधिकारी फारियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ सभागार में मौजूद पुलिस से लेकर अन्य विभाग के तमाम अधिकारी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त दिखे। कोई मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग एप दिवाली ऑफर में जूता देख उसे खरीदने में व्यस्त दिखा था, तो कोई रील देखता नजर आया।

विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने सुनवाई की। शासन के निर्देश हैं कि समाधान दिवस सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लगेगा और सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सुबह 10 बजे हर हाल में उपस्थित होना है, ताकि फरियादियों की समस्याओं का समाधान हो सके, लेकिन यहां पर पहुंचे वाले फारियादियों को केवल निराशा हाथ लगी। डीएम और एसएसपी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में 12.00 बजे पहुंचे। 
विज्ञापन


फोन में व्यस्त दिखे अफसर 
इसके बाद में फरियादी अपनी-अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। तब उनकी समस्याएं सुनी गई। वहीं, संपूर्ण समाधान में तमाम अधिकारी समय व्यतीत करते नजर आए। हालत यह थी कि काफी संख्या में अधिकारी मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दिए। विभिन्न विभागों के अधिकारी मोबाइल पर रील चलते हुए नजर आए। कुछ ऑनलाइन प्लेटफार्म में विभिन्न चीजों को देखकर समय व्यतीत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ककराला के अशरफ अली ने बताया कि उनकी भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसको लेकर लेखपाल, कानूनगो, तहसील स्तरीय अधिकारियों से मिले। वह एक तरफ सुनते हैं, दूसरी बात को निकाल देते हैं। समस्या जस की तब बनी है। इसको लेकर डीएम से शिकायत करने के लिए आए।

डीएम ने दिया अवैध कब्जा हटवाने का आदेश 
ब्लॉक कादरचौक के ग्राम ललुआ नगला में ग्राम समाज की दो बीघा जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत मिलने पर डीएम ने तहसील एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौका मुआयना कर तत्काल अवैध कब्जा हटवाएं और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। 

ग्राम ललुआ नगला निवासी अमर सिंह ने शिकायत की थी कि गांव में दो बीघा ग्राम समाज की भूमि पर चंद्रपाल, सीलेंद्र, हुकुम सिंह, नौनिहाल और भूरे कूड़ा डालकर अवैध कब्जा किए हुए हैं। मना करने पर दबंगई दिखाते हैं। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 31, पुलिस 3, विद्युत निगम 4, ब्लॉक, सीडीपीओ, समाज कल्याण एवं नगर पालिका की 1-1 व अन्य 2 शिकायतों सहित 44 शिकायती पत्र पहुंचे। चार का मौके पर निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed