फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One and a half lakh people are worried about not getting supplies

Budaun News: डेढ़ लाख लोग आपूर्ति न मिलने से परेशान

Sat, 25 May 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh people are worried about not getting supplies
बदायूं। शहर ट्रिपिंग और देहात में रोस्टिंग...यही है बिजली व्यवस्था की हकीकत। फिर भी अभियंता शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति देने का दावा करने से थक नहीं रहे। शुक्रवार को दिन में 95 गांवों, बदायूं, कादरचौक, उघैती कस्बे सहित डेढ़ लाख से अधिक लोग आपूर्ति न मिलने से परेशान रहे। शहर की श्रीरामनगर कॉलोनी और नई बस्ती मोहल्ले में ट्रिपिंग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। एसी और पंखे ठीक से नहीं चल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन



कादरचौक क्षेत्र में आपात कटौती से जूझ रहे एक लाख लोग
कादरचौक ब्लाक में तीन विद्युत उपकेंद्र हैं। असरासी उपकेंद्र के रमजानपुर और खिरिया वाकरपुर फीडर ओवरलोड है। करीब 50 गांव के एक लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र भदरौल पर 10 एमवीए की क्षमता है, लोड के हिसाब से 15 एमवीए की आवश्यकता है। कादरचौक सब स्टेशन में चार फीडर है। क्षमता 10 एमवीए है। आवश्यकता 20 एमवीए की है। उझानी सब स्टेशन से वोल्टेज कम मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे के शेड्यूल पर 12 से 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। जेई रामनारायण ने बताया कि क्षमता बढ़ाने के लिए लिखा गया है। जल्द कादरचौक पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


छह फीडरों के 45 गांवों में आपूर्ति हो रही प्रभावित
विद्युत उपकेंद्र उघैती पर ही लो-वोल्टेज आ रहा है। इसका असर 45 गांवों की बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो रहे है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सिर्फ दो घंटे भी बिजली नहीं मिली। लोगों को पसीना बहाना पड़ा। सब स्टेशन के एसएसओ दान सिंह ने कहा कि आपूर्ति में बिसौली से दिक्कत आ रही है। जेई अशोक बाबू ने बताया कि लखनऊ से ही रोस्टिंग कराई गई है। विद्युत आपूर्ति का सिस्टम गर्म होने पर थोड़ी बहुत देर के लिए आपूर्ति प्रभावित होती है। इस बीच लोगों ने बताया कि कस्बे में हर रोज रात 10 के 11 के बीच में इमरजेंसी रोस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नार खां सराय की नई बस्ती में सुबह छह से दस बजे बिजली गुल रही। दिन में कई बार ट्रिपिंग हुई। बिजली जाने से घरेलू और दफ्तर के काम प्रभावित हुए। जनसेवा केंद्र के संचालक मोहम्मद ताबिस ने बताया कि इनवर्टर से सिर्फ पंखा चल सका। गर्मी ज्यादा थी। इसलिए कूलर बंद होने पर परेशान होना पड़ा।

श्रीरामनगर कॉलोनी के दो हजार लोग 10 बार ट्रिपिंग से परेशान
श्रीरामनगर कॉलोनी में 350 मकान हैं। करीब दो हजार लोग रहते हैं। शुक्रवार को सुबह से अब तक दस बार ट्रिपिंग हुई। इसी कॉलोनी के निवासी सावन अरोरा ने बताया कि एसी नहीं चल सका। इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो सका है।


ट्रांसफार्मर रखा जमीन पर हादसे का डर
सैदपुर। टाउनशिप फीडर को आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ है। बारिश होने पर चारों तरफ पानी भर जाता है। हादसे का अंदेशा रहता है। लोगों ने समस्या का समाधान करने की स्थानीय कर्मचारियों और अभियंताओं से की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed