फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On Voter's Day, participants took an oath and held an awareness rally.

Budaun News: मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कर निकाली जागरूकता रैली

Mon, 26 Jan 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
On Voter's Day, participants took an oath and held an awareness rally.
डिग्री कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
बदायूं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस और एनसीसी के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। साथ ही मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बिना किसी प्रलोभन वर्ग, जाति, धर्म और क्षेत्रीय मोह से ऊपर उठकर निष्पक्ष व अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी छात्र-छात्राएं अनिवार्य रूप से मतदाता पंजीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसकी पहचान को बनाए रखने में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शत-प्रतिशत मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। शपथ ग्रहण के बाद विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए आवास विकास कॉलोनी में जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. बबीता यादव, डॉ. गौरव कुमार सिंह, वीर बहादुर, आराध्या मिश्रा, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







पोस्टर प्रतियोगिता में पायल जोशी रहीं प्रथम
बदायूं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला चक्रवर्ती और डॉ. श्रद्धा यादव ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पायल जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मुस्कान ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिल्पी तोमर ने किया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर शालू गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद



मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली
बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने तीसरे दिन मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि केएम इंटर कालेज इस्लामनगर के प्रवक्ता महावीर प्रसाद ने स्वयं सेवकों को वोटिंग की महत्ता बताई। वोटर आईडी बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए कहा कि जाति, धर्म व क्षेत्रवाद से उठकर मतदान करने को कहा। स्वयंसेविकाओं ने मतदान के महत्व पर प्रेरक नारे लिखकर गांव में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली।
कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम माई भारत, माई वोट हैं। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा छात्राओं को अपने वोट का सही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मोहित कुमार धर्मेंद्र सिंह, किरण रानी, वैष्णवी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी ने किया। संवाद






डिग्री कॉलेज में दिलाई गई शपथ



बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की थीम माई इंडिया-माई वोट रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

डिग्री कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं। संवाद

डिग्री कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed