{"_id":"6820e588a6d608e1600c534d","slug":"on-the-seventh-day-of-heart-operation-the-woman-suffered-another-heart-attack-and-died-badaun-news-c-123-1-sbly1035-139204-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल के ऑपरेशन के सातवें दिन फिर पड़ा अटैक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल के ऑपरेशन के सातवें दिन फिर पड़ा अटैक, महिला की मौत
विज्ञापन
उझानी। बरेली के प्राइवेट अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन कराके घर लौटी महिला को रविवार पूर्वाह्न फिर अटैक पड़ गया। परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर्मियों के आने पर मृतक के बेटों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।
अयोध्यागंज निवासी रामबेटी (58) के पति हरप्रसाद मौर्य की कुछ समय पहले ही स्वभाविक मृत्यु हो चुकी है। रामबेटी के बड़े बेटे राजू ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से बीमार थीं। पिछले सप्ताह वह उन्हें लेकर बरेली के प्राइवेट अस्पताल दिखाने गए तो डॉक्टरों ने हार्ट में दिक्कत बताकर ऑपरेशन कर दिया।
शुक्रवार को वह उन्हें डिस्चार्ज कराके घर ले आए। रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर में रामबेटी कुर्सी पर बैठी थीं। इस दौरान उनके सीने में फिर से तेज दर्द हुआ। वह जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। चिकित्साधिकारी हरीश कुमार ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी ने बताया कि रामबेटी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतका के बेटे अनिल ने बताया कि उन्हें बरेली केे प्राइवेट अस्पताल के इलाज पर संदेह है। ऑपरेशन होने के बाद अटैक नहीं पड़ना चाहिए था।