फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the second day, 30596 copies were checked, 826 examiners were absent

Budaun News: दूसरे दिन 30596 कॉपियां जांची गईं, गैरहाजिर रहे 826 परीक्षक

Fri, 21 Mar 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
On the second day, 30596 copies were checked, 826 examiners were absent
मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करतीं प्रभारी नूतन रानी।स्रोत-विभाग - फोटो : संवाद
बदायूं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के चार केंद्रों पर दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को 11760 कॉपी जांची गईं थीं, जबकि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मूल्यांकन में तेजी देखने को मिली। परीक्षकों ने 30,596 कॉपी जांचीं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी चार केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कुल 30,596 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। एसके इंटर काॅलेज में 5,394 कॉपियां चेक हुईं, यहां 119 परीक्षक नदारद रहे।
विज्ञापन

जीआईसी में 11,395 कॉपी जांची गईं। यहां 302 परीक्षक नदारद रहे। जीजीआईसी में 6727 कॉपी जांची गईं। यहां 118 परीक्षक नदारद रहे। हाफिज सिद्दीकी में 7080 कॉपियां जांची गईं। यहां 287 परीक्षक गैरहाजिर रहे। चारों केंद्रों पर कुल 826 परीक्षक गैरहाजिर रहे। जिला पर्यवेक्षक के तौर पर डायट प्राचार्य मंडल स्तर से नूतन रानी ने जीआईसी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया। मूल्यांकन के दौरान पुलिस बल भी केंद्रों पर तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन कोई भी परीक्षक मूल्यांकन केंद्र पर माेबाइल फोन लेकर नहीं पहुंचा। सभी जगह स्थिति सामान्य रही। कल गैरहाजिर रहे परीक्षकों की सूची निकलवाई थी, जांच में पता चला कि कुछ परीक्षकों की कहीं और ड्यूटी लगी है तो कोई मेडिकल अवकाश पर है। कुछ महिला शिक्षक मैटरनिटी अवकाश पर हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


चार केंद्रों पर मूल्यांकन का काम चल रहा है। जो परीक्षक गैरहाजिर हो रहे हैं, उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। जांच के बाद सच्चाई का पता करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed