{"_id":"68e425c0e89c82993a089de5","slug":"on-sharad-purnima-devotees-took-a-holy-dip-in-the-ganga-badaun-news-c-123-1-sbly1035-148473-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर जुटे श्रद्धालु। संवाद
कछला। शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान का मुहूर्त सोमवार 12:24 बजे से अगले दिन प्रात: 09: 18 बजे तक रहेगा। श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर सुबह से उमड़ना शुरू हो गया। दोपहर तक हजारों लोगों ने डुबकी लगाकर गंगा मइया का पूजन किया।
गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाने का क्रम सोमवार सुबह से ही शुरू हो गया। बस, ट्रेन और निजी वाहनों से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। गंगा मइया के पूजन के साथ ही आरती भी गई। गंगा स्नान अपराह्न तक चलता रहा। श्रद्धालु भवानीपुर निवासी चंद्रपाल ने बताया कि शरद पूर्णिमा का मुहूर्त भले ही अगले दिन तक रहेगा, लेकिन उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रात: ही डुबकी लगाकर पूजन कर लिया। अधिकतर श्रद्धालुओं ने पहले दिन व्रत की पूर्णिमा मानी है। ऐसे श्रद्धालु अगले दिन गंगा स्नान करेंगे।
गंगा घाट के पुरोहित हरीओम कहते हैं कि पूर्णिमा का स्नान मंगलवार को माना गया है। सोमवार श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। दो दिन की पूर्णिमा होने का दावा करते हुए आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा का मुहूर्त सोमवार 12:24 बजे से शुरू हुआ है। मंगलवार प्रात: 09: 18 बजे तक आस्था की डुबकी लगाना धार्मिक लिहाज से फलदायक साबित होगा।