फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On Sakat Chauth, mothers observed a fast and prayed for the long life of their children.

Budaun News: सकट चौथ पर मांओं ने रखा व्रत, संतान की दीर्घायु की कामना की

Wed, 07 Jan 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
On Sakat Chauth, mothers observed a fast and prayed for the long life of their children.
बिल्सी सकट चौथ पर संतान की दीर्घायु की कामना करते लोग। संवाद
बिल्सी/ कुंवरगांव। नगर एवं ग्रामीण अंचल में सकट चौथ मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाई गई। इस अवसर पर माताओं ने संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जल व्रत रखा और पूरे विधि-विधान से सकट माता एवं भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन




बिल्सी नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से भगवान श्रीगणेश की आराधना की। सकट चौथ की कथा का श्रवण किया। तिल, गुड़, चावल, पुष्प और दुर्वा अर्पित की। दिनभर निर्जल रहकर महिलाओं ने व्रत का पालन किया। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। इस दौरान माताओं ने अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य और रोग-मुक्त जीवन की कामना की।
विज्ञापन




वहीं कुंवरगांव में भी पर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह व्रत संतान के कष्टों के निवारण और विघ्नों को दूर करने वाला माना जाता है। महिलाओं ने प्रातः काल से ही सकट माता व भगवान श्रीगणेश की पूजा की, पारंपरिक कथा सुनी और पूरे विधि-विधान से पूजन किया। पूजा सामग्री, तिल, गुड़, शकरकंद, फल-सब्जियों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही।

बिल्सी सकट चौथ पर संतान की दीर्घायु की कामना करते लोग। संवाद

बिल्सी सकट चौथ पर संतान की दीर्घायु की कामना करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed