फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On Navami, after the havan-puja, a feast for girls was organised.

Budaun News: नवमी पर हवन-पूजन के बाद कराया कन्या भोज

Thu, 02 Oct 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
On Navami, after the havan-puja, a feast for girls was organised.
कुंवरगांव स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में आयोजित हवन में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
कुंवरगांव। शारदीय नवरात्र की नवमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री का विधि-विधान से पूजन किया। हवन के बाद कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा दी। पूरे नवरात्र का उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने अंतिम दिन नवमी पर व्रत का पारण किया। नगर के ग्राम देवता मंदिर में नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नगर के खेरे स्थित ग्राम देवता मंदिर, त्रिपोलिया मोहल्ला स्थित मा गायत्री माता शक्तिपीठ मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर और खाटू श्याम धाम मंदिर के अलावा घरों में भी श्रद्धालुओं ने महामाई के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की उपासना कर मन्नतें मांगीं। शारदीय नवरात्र का अंतिम दिन होने से हवन और कन्या भोज का क्रम मंदिरों से लेकर घरों तक में दिन भर चलता रहा। घरों में स्थापित कलश के साथ नवरात्र भर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। नगर के ग्राम देवता मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन कर विधिवत पूजन किया। हवन कुंड में आहुतियां डालीं। कन्या भोज कराते हुए दक्षिणा दी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भगवान शंकर ने भी मां सिद्धिदात्री की कृपा से सिद्धिओं को प्राप्त किया था। मां सिद्धिदात्री श्रद्धालुओं की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed