फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On court's order, report on five including brother-in-law

Budaun News: कोर्ट के आदेश पर जेठ समेत पांच पर रिपोर्ट

Fri, 31 Jan 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
On court's order, report on five including brother-in-law
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर महिला के जेठ समेत पांच के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने, गलत दस्तावेजों के आधार पर महिला के पति की नौकरी हथियाने समेत अन्य आरोपों में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

एक महिला की तरफ से कोर्ट में दायर याचिका के मुताबिक, उनके पति ऑडीटर के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2021 में वह मुंबई से ट्रांसफर होकर हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे। वहां पता चला कि उनके पति को ब्लड कैंसर है। इसके चलते वह पति को लेकर दिल्ली आ गईं।
विज्ञापन

जनवरी 2024 में इलाज के दौरान पति ने उन्हें घर जाने की सलाह दी। इस पर वह बदायूं चली आईं। इस दौरान जेठ अजीत सैनी ने अकेला पाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। उधर, छह अगस्त 2024 को उनके पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जब वह अपने माता-पिता के साथ ससुराल गईं तो सास जलधारा, ननद शीतल सैनी, जेठ दीपक सैनी, अजीत सैनी एवं देवर रजत सैनी समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने पति की लाश के पास नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अजीत सैनी, दीपक सैनी, रजत सैनी, जलधारा, शीतल सैनी और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed