फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Old ones are not known, then more than 52 lakh saplings will be planted

Budaun News: पुरानों का पता नहीं, फिर लगाए जाएंगे 52 लाख से ज्यादा पौधे

Sat, 22 Jul 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Old ones are not known, then more than 52 lakh saplings will be planted
कादरचौक क्षेत्र के परिषदीय स्कूल में पिछले साल यहां पर पौधे लगाए गए थे।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री करेंगी पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शनिवार से पौधरोपण अभियान-2023 चलाया जाएगा। इस साल जिले में 52 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। शुभारंभ माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाबदेवी पौधरोपण करके करेंगी। यह और बात है कि पिछले साल लगाए गए पौधों पर किसी का ध्यान नहीं है। ऐसे में अधिकांश पौधों ने देखरेख के अभाव में दम भी तोड़ दिया है।
पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल जिले में पौधरोपण किया जाता है। मंच के माध्यम से अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हैं, यह और बात है कि अगला साल आते-आते इनमें कई पौधे दम तोड़ जाते हैं।
विज्ञापन

जिले में सन 2022 में 55 लाख पौधे लगाए गए थे, लेकिन उनमें से 40 से 45 प्रतिशत ही पौधे ही बढ़ पाए। अधिकतर पौधों ने देखरेख के अभाव में दम तोड़ दिया। इस साल भी शासन से 52 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जीओ टैगिंग का कोई फायदा नहीं
रोपे गए पौधों पर नजर रखने के लिए शासन ने जीओ टैगिंग को शुरू किया, ताकि पौधे के बारे में वास्तविकता पता चल सके, लेकिन जीओ टैगिंग के बावजूद ज्यादातर पौधे सूख गए। दरअसल, वन विभाग जो पौधरोपण करता है उनकी देखभाल भी करता है, लेकिन अन्य विभाग पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल नहीं करते। ऐसे में रोपे गए पौधे मृत हो जाते हैं।
-
इस साल का मिला विभागों को लक्ष्य
वन विभाग 1325000, पर्यावरण विभाग 175000, ग्राम्य विकास विभाग 2312000, राजस्व विभाग 192000, पंचायती राज विभाग 240000, उद्योग विभाग 22000, नगर विकास विभाग 33000, लोक निर्माण विभाग 17000, जलशाक्ति विभाग 18000, रेशम विभाग 24000, कृषि विभाग 458000, पशुपालन विभाग 9000, सहकारिता विभाग 10220, उर्जा विभाग 6720, माध्यमिक शिक्षा विभाग 14000, बेसिक शिक्षा विभाग, 23000, उच्च शिक्षा विभाग 27000, प्राविधिक शिक्षा विभाग, 7000, श्रम विभाग 4400, स्वास्थ्य विभाग 13000, उद्यान विभाग 282000, परिवहन विभाग 4200 और गृह विभाग (पुलिस) 9800 पौधे।

-
पौधरोपण के लिए वन विभाग ने शुरू किया कंट्रोल रूम
जन आंदोलन पौधरोपण 2023 को सफल बनाने के लिए वन विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसका मोबाइल नंबर 8279791129 है। सभी संबंधित विभाग प्रत्येक घंटे कराए गए पौधरोपण की सूचना इस नंबर पर देंगे। पौधरोपण की जियो टैगिंग हरीतिमा एप पर कराएंगे। डीएफओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पौधरोपण की सूचना वन विभाग के कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों द्वारा अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस फायरिंग रेंज शेखूपुर में मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी पौधरोपण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed