फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Old man crossing the road dies after being hit by a vehicle

Budaun News: सड़क पार कर रहे वृद्ध की वाहन की चपेट में आकर मौत

Wed, 01 Nov 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Old man crossing the road dies after being hit by a vehicle
मृतक सोपाली का फाइल फोटो। संवाद
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव रुकुंदीनगर में सोमवार रात 65 वर्षीय सोपाली की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह तड़के करीब 3:30 बजे लघुशंका करने जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। सूचना पर थाना पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ग्राम रुकुंदीनगर निवासी सोपाली खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों के मुताबिक, सोपाली सड़क किनारे अपने घेर में सोते थे। सोमवार रात 3:30 बजे सोपाली लघुशंका करने जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोपाली की चीख सुनकर आसपास के लोग घरों से निकले तो वह खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed