फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officials failed to find land for helipads in 12 blocks over six months.

Budaun News: छह माह में 12 ब्लॉकों में हेलीपैड के लिए भूमि नहीं तलाश पाए अधिकारी

Thu, 25 Jun 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 25 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Officials failed to find land for helipads in 12 blocks over six months.
बदायूं। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हेलीपैड योजना जिले में जमीन तलाशने की प्रक्रिया में ही उलझ गई है। सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक में एक हेलीपैड विकसित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी जिले के 12 ब्लॉकों में उपयुक्त भूमि अधिकारी नहीं तलाश पाए। केवल तीन स्थानों पर जमीन चिह्नित हुई है।
विज्ञापन

हेलीपैड निर्माण की योजना का उद्देश्य आपदा प्रबंधन, वीआईपी आवागमन, मेडिकल इमरजेंसी और प्रशासनिक जरूरतों के समय त्वरित हवाई संपर्क उपलब्ध कराना है। इसके लिए राजस्व विभाग को प्रत्येक ब्लॉक में पर्याप्त क्षेत्रफल वाली सरकारी भूमि चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई। जिले के 15 ब्लॉकों में से अधिकांश स्थानों पर या तो सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं मिली या फिर चयनित भूमि निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतर सकी। छह माह बाद भी केवल तीन स्थानों पर ही जमीन चिह्नित की जा सकी है। इसमें म्याऊ, समरेर और दातागंज इन स्थानों के प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को भेज दिए गए हैं। जिले की पांच तहसीलों में से सदर, सहसवान, बिसौली, बिल्सी में राजस्व विभाग की टीम को एक भी जगह ऐसी नहीं मिली।
विज्ञापन

इधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से तीन जगहों को चिह्नित करके जगह उपलब्ध कराई गई है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन के लिए भेज दिया गया है। शेष ब्लॉकों में भी राजस्व विभाग की ओर से भूमि तलाश कर दे दी जाएगी। इसके बाद में उनका भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed