फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officials arrived at Kachhla to oversee arrangements for Somvati Amavasya and Dussehra.

Budaun News: सोमवती अमावस्या और दशहरा की व्यवस्था देखने कछला पहुंचे अफसर

Fri, 05 Jun 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Officials arrived at Kachhla to oversee arrangements for Somvati Amavasya and Dussehra.
कछला में डीएम और एसएसपी से गंगाघाट के बारे में जानकारी करते डीआईजी अजय कुमार साहनी। स्रोत: पुलि - फोटो : अमर उजाला
उझानी। बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ शुक्रवार को कछला गंगाघाट का निरीक्षण किया। सोमवती अमावस्या और दशहरा के स्नान पर्व को लेकर सुविधा और सुरक्षा के इंतजामों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। श्रद्धालुओं के अनुरूप सभी इंतजाम स्नान से एक दिन पहले ही पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

गंगा दशहरा और सोमवती अमावस्या पर कछला घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने के अनुमान के बीच डीआईजी अजय कुमार साहनी शुक्रवार दोपहर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल से लेकर दोनों छोर के घाटों की हकीकत पर गौर किया।
विज्ञापन

दुकानदारों समेत घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से पूर्व के स्नान पर्वों पर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। प्रसाद विक्रेताओं और नाविकों से भी फीडबैक लिया गया। करीब एक घंटे तक घाट पर रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा में गहराई वाले स्थानों पर दोनों पर्व के स्नान से एक दिन पहले ही सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों पर सड़क मार्ग के पुल पर जाकर यातायात व्यवस्था के मद्देनजर भी गौर किया। डीआईजी ने अधीनस्थों से कहा कि गंगा स्नान के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। डीएम ने नगर पंचायत के अधिकारियों को बैरिकेडिंग और संकेत लगवाने की सलाह दी। साथ ही घाट से दूर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं को नहीं जाने दिया जाए। अधिकारियों का हादसे रोकने पर ज्यादा फोकस रहा।


जेठ दशहरा पर हादसों में चली गई थी छह श्रद्धालुओं की जान
पिछले दिनों पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान कछला घाट पर बेहतर व्यवस्थाओं की वजह से हालांकि श्रद्धालुओं को कोई खास परेशानी नहीं हुई और न ही उन्हें किसी तरह के हादसे का सामना करना पड़ा। पूर्णिमा से पुरुषोत्तम मास में पहले जेठ दशहरा वाले दिन अव्यवस्थाओं की वजह से चार- पांच स्थानों पर हादसे हो गए थे। जिले में कछला घाट व उसहैत इलाके में हुए हादसों में छह श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद से अब लगातार व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed