फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Occupation removed from the land of Inter College

Budaun News: इंटर कॉलेज की जमीन से हटवाया गया कब्जा

Thu, 22 May 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Occupation removed from the land of Inter College
उसहैत। ग्राम गढि़या हरदोपट्टी में नायब तहसीलदार दक्षिणी छविराम सिंह ने प्रेमादेवी इंटर काॅलेज की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान कब्जाधारकों ने विरोध भी जताया, लेकिन राजस्व टीम ने अवैध कब्जा हटाकर भूमि कॉलेज प्रबंधन को सौंप दी है। नायब तहसीलदार छविराम सिंह ने बताया कि प्रेमा देवी इंटर काॅलेज के प्रबंधक अमित गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने टीम गठित की थी। उनके आदेश पर पैमाइश करवाकर अवैध कब्जा हटवाया गया है। दूसरे पक्ष के कालीचरन का आरोप है यह खलिहान की जमीन है, जिसका पट्टा अवैध रूप से तत्कालीन प्रधान जगदीश गुप्ता ने अपनी पत्नी प्रेमा देवी के नाम समिति बनाकर कर लिया था। इसका मुकदमा अभी एडीएम प्रशासन की कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed