फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Number of patients in the hospital rises as weather changes; reaches 1,350.

Budaun News: मौसम बदलते ही अस्पताल में मरीज बढ़े, 1350 पहुंचे

Thu, 23 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Number of patients in the hospital rises as weather changes; reaches 1,350.
जिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी तेज धूप, कभी बारिश और उमस के बीच वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका असर जिला अस्पताल की ओपीडी में साफ देखने को मिल रहा है, जहां बुधवार को 1,350 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. स्वतंत्र पाल सिंह के अनुसार इन दिनों सर्दी, बुखार, गले में संक्रमण, उल्टी-दस्त और वायरल फीवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर मौसम का असर अधिक पड़ रहा है। मेडिसिन, बाल रोग और फिजीशियन विभाग की ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। कई मरीजों को डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत के कारण भर्ती भी करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बारिश के मौसम में दूषित पानी और खानपान में लापरवाही के कारण पेट संबंधी बीमारियों के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। डॉक्टर ने लोगों को खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने, केवल स्वच्छ और उबला हुआ पानी-पीने व बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, उल्टी, दस्त या लगातार सर्दी-जुकाम होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। सीएमएस डॉ. सतीश चंद्र नागर का कहना है कि समय पर इलाज कराने से गंभीर संक्रमण और जटिलताओं से बचा जा सकता है। जिला अस्पताल प्रशासन का दावा है कि बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त दवाओं और चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी मरीज को इलाज में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed