फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Number of passengers decreased on Badaun-Delhi route, buses coming empty

Budaun News: बदायूं-दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या घटी, खाली आ जा रहीं बसें

Fri, 08 Sep 2023 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Number of passengers decreased on Badaun-Delhi route, buses coming empty
राेडवेज बस स्टैंड पर सवारियों के इंतजार में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- जी 20 सम्मेलन के कारण दिल्ली के लिए काफी कम संख्या में निकल रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बदायूं-दिल्ली रूट पर पिछले दो दिन से परिवहन निगम को काफी घाटा हो रहा है। इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी घट गई है, जिससे अधिकतर रोडवेज बसें खाली आ जा रहीं हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में जी 20 सम्मेलन के कारण लगाई गई पाबंदियों के कारण काफी कम संख्या में यात्री दिल्ली के लिए निकल रहे हैं। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भी असर है।
परिवहन निगम की करीब 60-65 रोडवेज बसें बदायूं-दिल्ली रूट पर चलती हैं। यह रूट ऐसा है जिस पर हर समय यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। खासकर त्योहारों पर कुछ ज्यादा ही भीड़भाड़ रहती है। इस दौरान परिवहन निगम को अलग से रोडवेज बसें भी लगानी पड़ती हैं। परिवहन निगम की सबसे ज्यादा आमदनी इसी रूट से होती है लेकिन पिछले दो दिन से परिवहन निगम को इस रूट पर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने एक अलर्ट जारी किया था। इसके तहत आनंद विहार तक जाने वाली रोडवेज बसों को कौशांबी रोडवेज स्टैंड पर रोक दिया गया था तो कुछ बसों को लालकुआं तक ही जाने दिया गया, इससे बसें वहीं से लौट रहीं थीं। दो दिन से रोडवेज बसों पर कोई रोकटोक नहीं है, सभी बसें आनंद विहार तक आ जा रहीं हैं। बावजूद इसके इनमें यात्रियों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जो बसें बदायूं से दिल्ली के लिए रवाना हुईं थीं, उनमें अधिकतर खाली लौटीं। यही हाल शुक्रवार को भी रहा। शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की लाइन लगी रही लेकिन उनमें बैठने के लिए यात्री नहीं थे। बसें कई घंटे यात्रियों का इंतजार करती रहीं। करीब दो घंटा खड़ा रहने के बाद पहली बस में दो-चार ही यात्री सवार हुए। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में जी 20 सम्मेलन के कारण लगाई गई पाबंदियों के कारण कम संख्या में यात्री निकल रहे हैं, इसके अलावा त्योहार का भी असर। इसका सीधा असर रोडवेज बसों पर पड़ रहा है।
-
बाहरी बसे भी आई सिर्फ चार-पांच
बदायूं-दिल्ली रूट पर बदायूं डिपो के अलावा दूसरे जिलों की करीब 40-45 रोडवेज बसें चलती हैं लेकिन बृहस्पतिवार को उनपर भी यात्रियों की कम संख्या का असर देखने को मिला। सुबह से लेकर शाम तक केवल चार-पांच बसें ही बदायूं पहुंचीं। बरेली, कौशांबी और आनंद विहार की रोडवेज बसें खाली रहीं।
-
दिल्ली रूट पर प्रतिदिन यात्रा करते हैं पांच हजार से ज्यादा यात्री



बदायूं-दिल्ली रूट पर रोडवेज बसों में प्रतिदिन करीब पांच हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। एक बस में करीब 40-45 यात्री रोजाना दिल्ली पहुंचते हैं। उतने ही यात्रियों की वापसी होती है लेकिन पिछले दो दिन से यात्रियों की संख्या घटकर दो हजार से कम रह गई। बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक अधिकतर बसों में सीटें खाली रहीं। विभाग को इससे करीब चार लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से नुकसान उठाना पड़ा है।

-
रोडवेज बसें आनंद विहार तक पहुंच रहीं हैं लेकिन जी 20 सम्मेलन के कारण यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। अधिकतर बसें खाली आ जा रहीं हैं। इससे निगम को काफी नुकसान हो रहा है। एक-दो दिन बाद हालत सुधरने का अनुमान है।
- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed