फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NSS team hoisted the tricolor on Triund peak

Budaun News: एनएसएस की टीम ने त्रिउंड चोटी पर फहराया तिरंगा

Tue, 18 Nov 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
NSS team hoisted the tricolor on Triund peak
राजकीय डिग्री के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश के नेतृत्व में उप्र की टीम त्रिउंड चोटी पहुं
बदायूं। हिमाचल प्रदेश में चल रहे एनएसएस के शिविर में स्वयंसेवकों ने न केवल त्रिउंड की कठिन पर्वत चोटी को फतह किया, बल्कि वहां तिरंगा फहराकर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। स्वयंसेवकों ने यह सफलता राजकीय महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव के नेतृत्व में पाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से हिमाचल प्रदेश में आयोजित साहसिक शिविर में शामिल टीम ने त्रिउंड की ऊंची और दुर्गम चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। पथरीले और चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार करते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन, टीम भावना और जज्बे की बेहतरीन मिसाल पेश की।
विज्ञापन

डॉ. सतीश सिंह यादव ने बताया कि चोटी पर पहुंचते ही टीम ने राष्ट्रगौरव के प्रतीक तिरंगा ध्वज को ऊंचाइयों पर लहराया। स्वयंसेवकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान भी गाया। इससे त्रिउंड की वादियां देशभक्ति के सुरों से गूंज उठीं। इसके बाद टीम ने वहां विशाल स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने चोटी और आसपास के ट्रैकिंग मार्गों से बोतलें, प्लास्टिक, रैपर और अन्य कचरा इकट्ठा करके क्षेत्र को स्वच्छ बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने स्थानीय पर्यटकों और ट्रैकर्स से पहाड़ों को स्वच्छ रखने की अपील की और स्वच्छ पर्वत–सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया। डॉ. सतीश ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में साहस, पर्यावरण चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ाना है। इस उपलब्धि पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया और टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed