{"_id":"60f86cb18ebc3e6d136c649c","slug":"now-trying-to-cheat-by-making-facebook-id-of-the-chairman-of-the-municipality-badaun-news-bly4538827186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पालिका चेयरमैन की फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पालिका चेयरमैन की फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश
विज्ञापन
बदायूं। शहर में प्रतिष्ठित लोगों की फेसबुक आईडी का क्लोन बनाकर ठगी की कोशिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल की आईडी बनाकर शेखूपुर विधायक समेत कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट व मेसेज भेजे गए तो इसका अहसास हुआ। चेयरमैन गुरुवार को एसएसपी से मिलकर इस प्रकरण की शिकायत करेंगी।
चेयरमैन दीपमाला गोयल की फेसबुक आईडी का किसी ने क्लोन बना लिया। चेयरमैन के फोटो उठाकर हिंदी में प्रोफाइल बनाई गई। इससे चेयरमैन के कई परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गईं। साथ ही शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य को भी कुछ मेसेज भेजे गए। मेसेज की शब्दावली से धर्मेंद्र शाक्य चौंके। उन्होंने चेयरमैन को कॉल करके इस बारे में जानकारी ली। साथ ही कई और लोगों की कॉल चेयरमैन के पास आईं। लोगों ने उनसे पूछा कि वह तो पहले से ही उनकी फ्रेंड लिस्ट में हैं तो दोबारा से रिक्वेस्ट और मेसेज क्यों आ रहे हैं। इससे श्रीमती गोयल को अहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ हो रहा है। तब जानकारी करने पर हूबहू क्लोन आईडी बनाने का पता लगा।
चेयरमैन बोलीं: एसएसपी को बताएंगे
- चेयरमैन दीपमाला गोयल का कहना है कि उन्हें क्लोन फेसबुक आईडी बनाने की जानकारी दूसरे लोगों ने कॉल करके दी। यह शरारत स्थानीय स्तर पर किसी शातिर ने की है या साइबर ठगों की हरकत है, इस बारे में जानकारी जुटाने का काम पुलिस करेगी। वह गुरुवार को एसएसपी से मिलकर इस बारे में शिकायत करेंगी।