{"_id":"66749019121fc5dbb8038494","slug":"now-the-roadways-employees-joint-council-has-raised-its-voice-against-illegal-transportation-badaun-news-c-123-1-sbly1002-120916-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डग्गामारी के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डग्गामारी के खिलाफ उठाई आवाज
विज्ञापन
डग्गामार वाहन में भरी जा रही सबारी। संवाद
बदायूं। डग्गामार वाहनों का संचालन रोकने के लिए रोडवेज के एआरएम राजेश पाठक के प्रयास दूसरे दिन बेअसर नजर आए। भामाशाह चौक से डग्गामार वाहन विभिन्न स्थानों के लिए यात्री ले कर जा रहे थे। इस दौरान अफसर भी देखकर निकलते रहे। किसी ने इन वाहनों को रोका और टोका नही।
डग्गामार वाहनों पर बरेली, दातागंज के लिए यात्री भरे जा रहे थे। बिनावर के लिए भी कई वाहन चल रहे थे। रोडवेज बस अड्डे के पास डग्गामार वाहन यात्री भरते थे जो आज भामाशाह चौक पहुंच गए। क्योंकि एआरएम ने बुधवार को इनकी वीडियो बनाई थी और इसे लेकर विवाद हुआ था तब उनके साथ अभद्रता की गई थी जिस पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई जा चुकी है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभद्रता के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन हुआ था, तब कर्मचारियों ने पुलिस पर डग्गामारी कराने का आरोप लगाया था।
इस बीच रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की रोडवेज बस अड्डे पर बृहस्पतिवार को मंडलीय बैठक हुई। बैठक में पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं के संगठन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पुलिस और प्रशासन डग्गामारी बंद कराए। साथ ही अभद्रता की निंदा की गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई। बैठक में जीवन सिंह, राम प्रताप राव, धारा सिंह, राकेश बाबू, प्रताप चंद्र, सुरेश पाल, राजेंद्र कुमार मौर्या, उमेश व राजीव कुमार सक्सेना की भागीदारी रही।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों का संचालन रोकने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया है। उम्मीद है कि कार्रवाई होगी। -राजेश पाठक
इस मामले को संज्ञान में लिया गया है। इचौराहे पर किसी प्रकार की डग्गामारी नहीं होने दी जाएगी। यहां कोई निजी वाहन खड़ा नहीं होगा। - मनोज कुमार, डीएम