फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now the activities of teachers will be monitored from the control room,

अब कंट्रोल रूम से रखी जाएगी शिक्षकों की गतिविधियों पर नजर

Thu, 06 Oct 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:27 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा कार्यालय में अब कंट्रोल रूम बनाया गया है।यहां से शिक्षकों को फोन करके उनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी।बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने इस पर रोक लगाने और शिक्षकों की सही स्थिति पता करने के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला है।

विज्ञापन
Now the activities of teachers will be monitored from the control room,
बीएसए कार्यालय से शिक्षकों की उपस्थिति ली जाएगी। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। बेसिक शिक्षा कार्यालय में अब कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से शिक्षकों को फोन करके उनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी। जो शिक्षक गैरहाजिर मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो विद्यालय गलत सूचना देंगे तो जांच में पकड़े जाने के बाद पूरे स्टाफ पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा मनमाने समय पर आना-जाना आम बात है। कई बार यह भी देखने को मिला है कि शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके चले आते हैं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने इस पर रोक लगाने और शिक्षकों की सही स्थिति पता करने के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला है। यहां पर प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक अचानक किसी भी स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति ली जाएगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में बैठने वाले कर्मचारियों के पास सभी विद्यालयों के शिक्षकों के नाम और नंबर मौजूद रहेंगे। ऐसे में जो शिक्षक गैरहाजिर मिलेंगे, उनकी रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से सबसे ज्यादा निगाह ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों पर रहेंगी, क्योंकि मुख्य रोड से दूरी अधिक होने के कारण अधिकारियों द्वारा इन विद्यालयों का निरीक्षण नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड अवकाश ही होगा मान्य
बीएसए ने साफ निर्देश दिए है कि अब विद्यालय की उपस्थिति रजिस्टर में अवकाश का प्रार्थना पत्र रखने से काम नहीं चलेगा। अगर किसी शिक्षक को अवकाश चाहिए तो उसे प्रेरणा पोर्टल पर अवकाश के लिए आवेदन करना होगा। अन्यथा की स्थिति में उसे गैरहाजिर माना जाएगा।

सभी विद्यालयों में प्रतिदिन निरीक्षण करना मुश्किल है। ऐसे में कंट्रोल रूम खोला गया है। इसकी मदद से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। साथ ही सभी बीईओ और स्वयं भी लगातार निरीक्षण करते रहेंगे। वहीं, अगर कंट्रोल रूम को लगता है किसी विद्यालय से गलत सूचना दी जा रही है, तो मौके पर उसकी जांच कराई जाएगी। अगर सूचना गलत मिली तो पूरे स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-आनंद प्रकाश वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed