फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now Odif villages Get reward

अब ओडीएफ गांवों  को मिलेगा इनाम

Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में ओडीएफ गांव बढ़ाने के लिए डीएम ने शुरू की मुहिम 
जिले के प्रत्येक ब्लाक को 12 ओडीएफ गांव बनाने का मिला लक्ष्य 

 जिले में खुले में शौच जाने से गांवों के लोगों को रोकने के लिए जिले में अभियान चलेगा। सभी ब्लाकों को 12-12 ओडीएफ गांव देने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने प्रोत्साहन के लिए गांवों को इनाम भी घोषित किया है।  
यहां बता दें कि केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से बदायूं के गांवों को भी स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने की तैयारी को पूरे प्रयास अमल में लाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने हर ब्लाक में ओडीएफ गांव बनने के लिए कोशिश जारी हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने सभी 15 ब्लाकों को 12-12 ओडीएफ गांव बनाने के लिए लक्ष्य दिया है। प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी राजेश यादव ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को ओडीएफ गांव का चिह्नांकन करने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन

-----
इनाम में ओडीएफ गांवों को वाटर सप्लाई सिस्टम 
बदायूं। जो गांव ओडीएफ की श्रेणी में आएंगे। डीएम ने ऐसे गांवों को जल निगम की ओर से वॉटर टैंक और पाइप लाइन से पानी की व्यवस्था का सिस्टम देने को कहा है। इसमें करीब 12 लाख रुपये तक का खर्च आता है। इसलिए गांव वाले अपने गांव को ओडीएस की श्रेणी में लाने को खुद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में गांवों को ओडीएफ बनाने का विशेष अभियान चल रहा है। इस अभियान के चलते जिले में ओडीएफ गांवों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। डीएम ने ब्लाकवार जो लक्ष्य दिया है वह 31 अगस्त तक पूरा किया जाना है। 
- राजेश यादव, प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed