{"_id":"590627284f1c1bcc3a441752","slug":"now-no-cash-at-the-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तो किसी भी एटीएम में नहीं रहा कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तो किसी भी एटीएम में नहीं रहा कैश
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर के सारे एटीएम हो गए खाली, मायूस होकर लौट रहे लोग
शहर में अब सारे एटीएम कंगाल हो चुके हैं। किसी से कैश नहीं निकल पा रहा है। पिछले दिनों कुछ निजी बैंकों के एटीएम से कैश निकल पा रहा था। इससे लोगों के सामने कैश की समस्या खड़ी हो गई है। शहर में एक बार फिर से नोटबंदी जैसी हालत देखने को मिलने लगे हैं। कैश निकालने के लिए लोग शहर के एटीएम के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सब पर नो-कैश के बोर्ड लगे देख लोगों को लौटना पड़ा। कई एटीएम के तो शटर बंद कर दिए गए हैं। रविवार को भी पूरे शहर के सारे एटीएम का यही हाल रहा। अमर उजाला ने शहर के एटीएम को देखा तो वे बंद मिले-
रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन के सामने एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। इसी रोड पर मधुवन कॉलोनी की तरफ बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम लगा है। वहीं एसबीआई का एटीएम बंद मिला और बीओबी के एटीएम में कैश नहीं था। रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के वजह से वहां यात्री आकर बिना कैश के मायूस लौट रहे थे।
डीएम रोड नेकपुर
डीएम रोड नेेकपुर बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के पास इसी बैंक का एटीएम और एसबीआई का एटीएम लगे हुए हैं। वहां एसबीआई का एटीएम बंद था और बैंक आफ बड़ौदा में नो कैश का बोर्ड लगा था। आसपास अधिकांश सरकारी कर्मचारियों की कॉलोनियां है। इससे आवागमन अधिक होने की वजह से लोग एटीएम के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
जोगीपुरा
जोगीपुरा में लगे एटीएम शहर के मध्य होने की वजह लोगों को आवागमन ज्यादा रहता है। पास में बाजार भी है। लोग खरीदारी करने आते है, लेकिन एटीएम में कैश न होने कारण उनको मायूस लौटना पड़ता है। जबकि एसबीआई की मुख्य शाखा है। रविवार को वहां एसबीआई और एचडीएफसी के एटीएम बंद थे।
इंद्रचौक
यह चौराहा बरेली-मथुुरा हाईवे पर है और बड़ी मार्केट भी है। यहां बीओबी और बैंक आफ इंडिया के दोनों एटीएम तो खुले थे लेकिन कैश किसी में नहीं था। लोग वहां से बिना पैसे को ही लौट रहे थे। इनके अलावा टंडन प्लाजा के सामने लगा एटीएम में भी कैश नहीं था।
आरबीआई से कैश नही मिल पा रहा है। जितना मिलता है। वो बैंकों में बंट जाता है। हो सकता है इस हफ्ते कैश मिल जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। बैंकों में भी लोग कैश जमा भी नहीं कर रहे हैं, इसलिए यह दिक्कत सामने आ रही है। आरबीआई से कैश आते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
-अनुराग रमन शर्मा, लीड बैंक मैनेजर