फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now ICT labs will be established in schools

Budaun News: अब विद्यालयों में की जाएगी आईसीटी लैब की स्थापना

Tue, 13 Feb 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Now ICT labs will be established in schools
बदायूं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जिले के विद्यालयों में आईसीटी (इंफारमेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब स्थापित की जाएंगी। इसके लिए जिले के 35 राजकीय, 41 सहायता प्राप्त और 206 वित्तविहीन विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सवालों के घेरे में रहती है। कई विद्यालयों में तो स्टाफ के साथ मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। आईसीटी खुलने के बाद शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। जिले के 35 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लैब के साथ स्मार्ट कक्षाओं का संचालन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


-
क्या हैं आईसीटी लैब
आईसीटी लैब में छात्र-छात्राओं को ऑडियो व वीडियो के माध्यम से विषयों की जानकारी दी जाती है। आईसीटी लैब में प्रोजेक्टर और सेटेलाइट प्रसारण के जरिये भी शिक्षण कार्य कराया जाता है। इसमें विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का आईसीटी लैब बनाने के लिए चयन किया गया है। इसके तहत 35 कॉलेजों में पहले आईसीटी लैब बनाई जाएंगी।
-डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed