फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notification released, now two pair passenger trains will run as express

नोटिफिकेशन जारी, अब एक्सप्रेस बनकर चलेंगी दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें

Wed, 03 Mar 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Notification released, now two pair passenger trains will run as express
बदायूं। बरेली-कासगंज रूट पर 11 महीने से बंद चल रहीं दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन चार मार्च से शुरू हो जाएगा। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन अब मेल/एक्सप्रेस के रूप में होगा पर सभी स्टेशन और हाल्ट पर इनको ठहराव दिया जाएगा। न्यूनतम किराया भी 30 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेल रूट पर कासगंज-बरेली सिटी, कासगंज-काशीपुर पैसेंजर समेत बांद्रा-रामनगर और रामनगर-आगरा फोर्ट का संचालन होता था। करीब 11 महीने पहले कोरोना काल में पहले दोनों पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। बाद में रामनगर-आगरा फोर्ट को भी रद्द कर दिया गया था। हालांकि, वर्तमान में बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। एक अप-डाउन ट्रेन सप्ताह में दो दिन ही आती है। काफी समय से लोग पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मुख्यालय की ओर से पत्र जारी कर सभी डीआरएम को एक मार्च से पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का आदेश दिया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से ट्रेनों के संचालन के संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका। ऐसे में ट्रेनों का संचालन लटक गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। ट्रेन नंबर 05337 कासगंज-बरेली सिटी एक्सप्रेस दिन में 11-55 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी। ठहराव के बाद यहां से 11-59 बजे बरेली के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन 05338 शाम 6-26 बजे बदायूं पहुंचेगी और 6-30 बजे यहां से कासगंज के लिए रवाना होगी। ट्रेन नंबर 05336 कासगंज-काशीपुर एक्सप्रेस शाम 3-15 बजे बदायूं पहुंचेगी और यहां से 3-20 बजे बरेली के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन 05335 काशीपुर से चलकर 10-48 बजे बदायूं पहुंचेगी और यहां से 10-53 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी। दोनों ट्रेनों को भले ही मेल/एक्सप्रेस के रूप में चलाया जा रहा है, लेकिन यह सभी स्टेशन और हाल्ट पर ठहराव लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम 30 रुपये का टिकट, कम दूरी के यात्रियों की कटेगी जेब
बदायूं। उत्तर रेलवे की तरह ही पूर्वोत्तर रेलवे ने भी कम दूरी के यात्रियों को झटका दिया है। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे ने भी ट्रेन में न्यूनतम टिकट की कीमत 30 रुपये निर्धारित कर दी है। अब तक बरेली-बदायूं के बीच यात्रा में सिर्फ 10 रुपये का टिकट लेना होता था। इसके अलावा जिले में उझानी, कछला, शेखूपुर, घटपुरी आदि स्टेशनों की यात्रा के लिए टिकट और भी कम दामों का था। अब कम दूरी की यात्रा करने मतलब अगले स्टेशन के लिए भी 30 रुपये का ही टिकट लेना होगा। ऐसे में बदायूं से कासगंज या फिर बदायूं से बरेली के बीच सफर करने पर तो यात्रियों को फायदा होगा, लेकिन नजदीक के स्टेशनों तक का टिकट लेने के लिए ज्यादा रुपये देने होंगे।
रोडवेज की आमदनी पर भी पड़ेेगा असर
कासगंज-बरेली रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद रोडवेज की आमदनी पर भी असर होगा। अब तक बदायूं-बरेली, बदायूं-कासगंज आदि की यात्रा के लिए अधिकांश लोग रोडवेज बसों का इस्तेमाल करते हैं। इन दोनों रूटों पर काफी संख्या में दैनिक यात्री भी हैं। बस के मुकाबले रेल का सफर सस्ता और सुविधाजनक है। ऐसे में ट्रेनें शुरू होने के बाद यात्री रोडवेज बसों को छोड़कर ट्रेनों की ओर रुख कर लेंगे। इसका असर बदायूं डिपो की दैनिक आमदनी पर भी होगा।

कासगंज-काशीपुर और कासगंज-बरेली सिटी का संचालन चार मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह ट्रेनें सभी स्टेशन और हाल्ट पर ठहराव लेंगी। न्यूनतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है। पैसेंजर ट्रेनों को अब मेल/एक्सप्रेस बनाकर चलाया जाएगा। इसका यात्रियों को फायदा होगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed